Horoscope Today: आज दुश्मनों से दूरियां बनाकर रखें सिंह राशि वाले लोग, मकर राशि वाले वाणी पर रखे संयम, पढ़ें आज का राशिफल

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा, साथ ही जानें ग्रहों की स्थिति के बारे में…. राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध, मंगल कन्‍या राशि में हैं। शुक्र और केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आज हर काम को बारीकी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। छात्रों को कंपटीटिव एग्जाम से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। बिगड़े काम बनते नजर आएंगे।

कर्क राशि- आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन बढ़िया है। काम में कम मेहनत के बावजूद भी आपको बढ़िया फल मिलेगा पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा।

सिंह राशि- आज सामने आई सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेगें। किसी काम को करने में जल्दबाजी करने से बचें। अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। वाणी पर आपको संयम रखने की जरूरत है।

कन्या राशि- आज आप का दिन बेहतरीन रहने वाला है। जिन कन्याओं के विवाह के लिए वर की तलाश की जा रही है उनका रिश्ता किसी अच्छे परिवार में होगा। धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि- आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बहुत दिनों से रिश्तो में आ रही कड़वाहट दूर होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि- आज जीवनसाथी और बच्चों से आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए नौकरी में प्रमोशन का चांस बन रहा है। कार्यक्षेत्र में भी लोगों का विश्वास बनेगा। जो भी काम शुरू करेंगे वो समय से पूरा हो जाएगा। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आएगा।

धनु राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर तनाव की स्थिति बनेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके उम्मीद के अनुसार आएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के लिहाज दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि- आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप जो भी योजना बनाएंगे उसको सफल होने में थोड़ा वक्त लगेगा। एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है। किसी दूसरे के मसले में अपनी बात रखने से बचना होगा।अपनी वाणी पर जितना संयम रखेंगे उतना ही अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि- आज आपके पास नई जिम्मेदारियां आएंगी जिन्हें आप आसनी से निपटा लेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं का किसी बड़ी कंपनी में जॉब लगेगी। महिलाएं कोई घरेलू उद्योग शुरू करने का मन बनाएंगी। धन संचय के लिए योजनाएं बनाएं।

मीन राशि- आज आप अपना मत बिना झिझक के सबके सामने रखेंगे जो आपके लिए कारगर साबित होगा। ऑफिस में सीनियर्स से आपको वाहवाही मिलेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर से गिफ्ट मिलेगा। रिश्तों में मिठास आएगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago