Horoscope Today: बुरी संगति के कारण किसी कानूनी पछड़े में फंस सकते हैं कर्क राशि वाले लोग, देखें आज का राशिफल

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। वहीं ग्रहों की स्थिति भी कैसी रहेगी। ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। बुध और मंगल कन्‍या राशि में हैं। शुक्र और केतू वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। चंद्रमा अभी भी मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि- आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश करेंगे और उसमें सफल भी होंगे।

वृष राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपको किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बितायेंगे, जिससे आपकी दोस्ती और मजबूत होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि-  आज आपका काफी समय से रूके हुए कार्य आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। आपको किसी भी कार्य को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए।

कर्क राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। अच्छे फल पाने के लिये ज्यादा मेहनत करनी होगी। कोर्ट- कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

सिंह राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। मेहनत के बल पर आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। घर पर किसी नन्हे मेहमान का आगमन होगा। आपको किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचने की जरूरत है। अपनी वाणी पर संयम रखे।

कन्या राशि- आज घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्गों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी अच्छी कंपनी में जॉब का ऑफर आयेगा।

तुला राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो जायेगा। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। करोबार में बरकत होने के योग है, कोई नया पार्टनर, पार्टनरशिप के लिए मिलेगा।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको पैसों के मामलो में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा।

धनु राशि- आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कारोबार को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगा। आप अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस के बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आज आप आसानी से निपटा लेंगे।

कुंभ राशि- आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। शुभ समाचार मिलेगा। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। धन लाभ के अवसर बन रहे हैं।

मीन राशि- आज पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके व्यवहार से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। कोई बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago