Horoscope Today: सिंह राशि वालों पर मंडरा रहा संकट, हो सकते हैं किसी बड़े हादसे का शिकार, जानें बाकी राशियों का हाल

आज अश्विनी शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शनिवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। वहीं ग्रहों की स्थिति क्या हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल कन्‍या राशि में हैं। चंद्रमा दोपहर तक तुला राशि में रहेंगे इसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृश्चिक राशि में शुक्र और केतु बैठे हैं। गुरु और शनि मकर राशि में वक्री गति से चल रहे हैं। बुध भी वक्री गति से चल रहे है जो कि कन्‍या राशि में बैठे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि- आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। बडे़- बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगे। वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मां चंद्रघंटा की उपासना करें, सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

वृष राशि- आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप पूरा दिन तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, सेहत में सुधार आएगा।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। अपने कार्यों में राजनितिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। मां दुर्गा के सामने कपूर जलाएं, आपके सारे काम असानी से पूरे हो जाएंगें।

कर्क राशि- आज नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोंक-झोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आएगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। आपको अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। माता का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि- पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। लवमेट्स अपने रिश्ते के बारे में घरवालों को बताएंगे, घरवाले इसपर विचार भी करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। माता दुर्गा को इलायची अर्पित करें, घर से निगेटिविटी दूर होगी।

कन्या राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से राय मिलेगी, जिससे आपका काम असान हो जाएगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है। मां दुर्गा को पुष्प अर्पित करें, रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

तुला राशि- आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। कोई आपके काम की शिकायत कर सकता है। किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए। माता को मीठे का भोग लगाएं, परिवारिक रिश्तों में मिठास आएगी।

वृश्चिक राशि- आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जाएंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, अनचाहे भय से मुक्ति मिलेगी।

धनु राशि- आज दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी, जीवनसाथी के साथ कोई अच्छी मूवी देखने का मन बनाएंगे। आज अपने दोस्त की किसी बात का बुरा ना मानें, दोस्ती मजबूत होगी। परिवार वालों के साथ मां दुर्गा की आरती करें, पारिवारिक ताल-मेल मजबूत होगा।

मकर राशि- आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। इससे पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। मां चंद्रघंटा को नमस्कार करें, आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

कुंभ राशि- आज आपके बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी बातें दूसरों पर प्रभाव डालेंगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। माता दुर्गा को शहद का भोग लगाएं, समाज में आपका नाम ऊंचा होगा।

मीन राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। माता को कुमकुम का तिलक लगाएं, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

8 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

8 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

8 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

8 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

8 months ago