Horoscope Today: मिथुन राशि वालों को कर्ज से मिलेगा छुटकारा, वृश्चिक राशि वाले आलस के कारण गवां सकते हैं बड़ा मौका, देखें आज का राशिफल

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा और ग्रहों की स्थिति भी कैसी बनी रहेगी। राहु वृषभ राशि में हैं। कन्‍या राशि में बुध और मंगल हैं। तुला राशि में सूर्य, केतु और शुक्र वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। चंद्रमा मीन राशि में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति पहले से थोड़ी बेहतर कही जाएगी लेकिन सूर्य का नीच का होना आम जनमानस के लिए अच्‍छा नहीं माना जाता है। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे। अगर आप अपने बड़े भाई-बहनों के सहयोग से किसी भी काम को शुरू करेंगे, तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। विवाहितों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको सभी काम में सफलता प्राप्त होगी।

वृष राशि- आमदनी में इजाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को बेहतर फील करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा रहने वाला है। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आप कुछ घरेलू सामान खरीदने में व्यस्त रहेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।

मिथुन राशि- आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे। ऑफिस में किसी को बेवजह सलाह ना दे। आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

कर्क राशि- अचानक घर पर कोई मित्र आयेगा। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले आज घर के बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आप अपना पूरा ध्यान अपने कार्यों को समाप्त करने में लगायेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज जॉब के बेहतरीन ऑफर मिलेंगे।

सिंह राशि- परिवार वालों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में आप सफल होंगे। करियर में नए आयाम स्थापित होंगे।

कन्या राशि- आपका मन उत्साहित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवारिक जीवन में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी।

तुला राशि- आप कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास आयेगी।

वृश्चिक राशि- परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। आप अपने काम के लिये किसी से मदद लेंगे। आपको काम के प्रति किसी तरह के आलस्य से बचना चाहिए। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखने की जरूरत है। अचानक धन लाभ के योग बने हुये है।

धनु राशि- आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में सब कुछ अच्छा रहेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं, उन्हें जीत हासिल होगी। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि- आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आपके कार्यों की गति बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आप किसी भी काम को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ करेंगे।

कुंभ राशि- परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। राजनीतिक से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। पैसों के लेन-देन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

मीन राशि- दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा, जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। लवमेट्स के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago