Horoscope Today: उधार देने से बचे वृष राशि वाले लोग, कोर्ट-कचहरी के मामले में धनु राशि वालों को मिलेगी जीत, पढ़ें आज का राशिफल

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और सोमवार का दिन है। जानिएराशि के अनुसार दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में भी जानें, राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध, मंगल कन्‍या राशि में हैं। शुक्र तुला राशि में, केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि वक्री होकर मकर राशि में और चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आज परिवार वालों की सलाह आपके लिये फायदेमंद होगी। आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए।

वृष राशि- आज माता-पिता की मदद मिलने से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आज उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन राशि- आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। कंपनी के किसी काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

कर्क राशि- आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग खुश होंगे।

सिंह राशि- आज संतान सुख की प्राप्ति होने का योग बना हुआ है। मन-मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे। आज खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

कन्या राशि- आज कहीं रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आपके अधूरे काम आसानी से पूरे होंगे। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सफल होगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी।

तुला राशि- आज कोई बड़ा फैसला लेने में आप सफल रहेंगे। आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने के योग बने हुये है। जीवनसाथी के साथ बात करने से छोटी-छोटी गलतफहमियां दूर होंगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि- आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। संतान को सफलता मिलने से आपको प्रसन्नता होगी।

धनु राशि- आज आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज कोई नया काम सीखने को मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी कार्यों में आज सफलता मिलेगी।

मकर राशि- आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। कोई काम शुरू करने के लिए आपको अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। ट्रांसपोर्ट का व्यापार करने वाले लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा धनलाभ के अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि- आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि- आज आप किसी नए काम की प्लानिंग करेंगे। आज परिवार वालों के साथ आप खुशनुमा पल बितायेंगे। आज आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। लवमेट्स एक दूसरे पर भरोसा बनायें रखें रिश्ते में मजबूती आएगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago