Horoscope Today: वृष राशि वाले लोगों को मिलेगी गोल्डन अपॉर्चुनिटी, तुला वाले किसी खास से शेयर करेंगे दिल की बात

आज अश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल कन्‍या राशि में हैं। शुक्र तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। दोनों ही वक्री हैं। चंद्रमा मीन राशि में चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि- आज घर-परिवार का वातावरण शांतिमय बना रहेगा। आज आपको करियर में बड़ी सफलता हासिल होगी साथ ही आपका सकारात्मक रवैया करियर में आपको सफलता दिलाएगा। लवमेट्स के रिश्ते आज और बेहतर होंगे।

वृष राशि- इस राशि के लोग आपके स्वभाव से प्रभावित होंगे साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमैन को आगे बढ़ने की बेहतर अपॉर्चुनिटी मिलेगी। किसी जरूरी काम की वजह से आज थोड़ी भाग-दौड़ करना पड़ेगा।

मिथुन राशि- आज लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आज आप किसी अच्छे वकील से राय लेंगे।

कर्क राशि-  आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा कायम रहेगी।

सिंह राशि- आज आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशि- आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव भी लाने में सफल होंगे।  कारोबार से संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। जिससे आपको बड़ा धन लाभ होगा।

तुला राशि- आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आप उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे। आज कोई समस्या शेयर करेंगे जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। आज आपको तली-भुनी चीजें को खाने से बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि- आज आप माता-पिता के साथ दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है।

धनु राशि- आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। आपके जीवन में चली आ रही सभी परेशानियां दूर होगी। कारोबारियों को नया इन्वेस्टर मिलेगा। जिससे उन्हें काफी फायदा होगा।

मकर राशि- आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से लाभ होगा। नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी लेकिन यात्रा करते समय अपने सामान का ध्यान जरूर रखें।

कुंभ राशि- आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।

मीन राशि- आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया स्त्रोत मिलेगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर मीठी नोक-झोंक होगी। ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago