Horoscope Today: लोगों की कड़वी बातों से मिथुन राशि वालों का दिनभर ऑफ रहेगा मूड, जानें आज का राशिफल

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और गुरुवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। साथ ही ग्रहों की स्थिति भी कैसे है। चंद्रमा मेष राशि में आ चुके हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य और मंगल कन्‍या राशि में हैं। बुध का प्रवेश तुला राशि में हो चुका है। वहां पहले से शुक्र हैं। दोनों तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आपको बिजनेस के सिलसिले में किसी से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे आपको फायदा होगा। आपको संतान पक्ष से सुख कीअनुभूति होगी। आपको ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण काम मिलेगा।

वृष राशि- आज व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। लवमेटस के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि- आज कुछ लोगों के गलत शब्दों से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता हैं। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोचेंगे।

कर्क राशि- आज आपको गुस्से में किसी से बात करने से बचना चाहिए। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने की कोशिश करेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल-मेल बना रहेगा।

सिंह राशि- व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे। कार्यों में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। काफी दोनों से चल रही किसी समस्या का समाधान मिल जायेगा।

कन्या राशि- व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहायता करेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा।

तुला राशि- ऑफिस में एक्स्ट्रा समय देने से रूका हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी तरह के विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। साथ ही आप नए काम की योजना भी बनायेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। बहुत जरूरी हो तो ही यात्रा पर जाना चाहिए। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे।

धनु राशि- आपका आपको अचानक खुशखबरी मिलेगी। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी।

मकर राशि- आपको व्यापार में किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। इस राशि के संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलने का योग बन रहा है। आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि- आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव समाप्त हो जायेगा।

मीन राशि- किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग होने के कारण आपको कार्यों को पूरा करने में वक्त लगेगा। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago