Horoscope Today: कुंभ राशि वालों के लिए पुरानी जमीन उगलेगी सोना, टेंशन से भरा रहेगा इस राशि वालों का दिन, जानें आज का राशिफल

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और शुक्रवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें, तो राहु वृषभ राशि में हैं। कन्‍या राशि में सूर्य, मंगल और बुध, तुला राशि में शुक्र, केतु वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में शनि, गुरु और चंद्रमा हैं। ग्रहों की स्थिति बदली है। अपने बच्‍चों और परिवार की सेहत पर पूरा-पूरा ध्‍यान दें। अपनी-अपनी राशि के बारे में जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें कोई नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा।

वृष राशि- आज आपको पारिवारिक जिम्मेदारी मिलने वाली है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। इस राशि के कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। ऑफिस में शुरू किये हुए कार्यों को समय से पहले ही पूरा कर लेंगे।

मिथुन राशि- आज आप सभी तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लिये तैयार रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं समाप्त हो जायेंगी। आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा। पैसों का लेन-देन ध्यानपूर्वक करें।

कर्क राशि- आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के जो लोग वकील हैं, उन्हें किसी पुराने केस पर जीत हासील होगी। आपको लेन-देन के मामलो में दूरी बनाये रखनी चाहिए। सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहें।

सिंह राशि- आज आपको अपनी मेहनत में थोड़ा इजाफा करने की जरूरत है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। शाम को दोस्तों के साथ समय बितायेंगे। परिवारिक महौल खुशनुमा बना रहेगा।

कन्या राशि- आज आप अपने माता पिता से किसी विषय पर कोई राय लेंगे। किसी नये काम को शुरू करते हैं तो आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। आपका कोई खास मित्र आपको बहुत ज्यादा प्रोत्साहित करेगा।

तुला राशि- आज रुका हुआ सभी काम बहुत ही आसानी से पूरा हो जायेगा। विरोधी पक्ष आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। मानसिक तनाव दूर होगा।

वृश्चिक राशि- आज ऑफिस में सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर कुछ गलतफहमी हो सकती है। बेहतर होगा कि बात करके चीजों को समझ लें। फिजू़ल की बातों से बचने की कोशिश करें। आवश्यकता पड़ने पर ही बोलें।

धनु राशि- आज आपके लिए दिन बहुत महत्वपूर्ण है। बिजनेस से संबंधित किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होने से पहले अच्छी तरह प्रोजेक्ट को समझ लें और प्रिपेयर होकर जायें। आपके दाम्पत्य जीवन में थोड़ी नोंक-झोंक बनी रहेगी।

मकर राशि- आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज लंबे समय से चल रही किसी कन्फ्यूजन के खत्म होने की भी संभावना बन रही है। आप थोड़ी-सी कोशिश से ही कार्यों को पूरा कर लेंगे। नौकरी कर रहे लोगों के लिए तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

कुंभ राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। घर में खुशी का माहौल बनेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर को पुरानी जमीन से काफी धनलाभ मिलने का योग बन रहा है।

मीन राशि- आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और बेकार की बातो में ना पड़ें। अगर आप किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं तो पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं। व्यापार में मुनाफा होगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago