Horoscope Today: आज खत्म हो जाएगा जमीन से जुड़ा विवाद, सिंह राशि वालों के लिए ये चीज हो सकती हैं खतरनाक, पढ़ें आज का राशिफल

आज अश्विनी कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और सोमवार का दिन है। जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। साथ ही जानें ग्रहों की स्थिति के बारे में भी। राहु और चंद्रमा वृषभ राशि में ग्रहण योग बनाकर चल रहे हैं। सूर्य और मंगल कन्‍या राशि में हैं। बुध वक्री हो गए हैं, तुला राशि में शुक्र के साथ विराजमान हैं। केतु वृश्चिक राशि में शनि और गुरु दोनों वक्री होकर मकर राशि में गोचर में चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में जानने के लिए पड़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आज बिजनेस मे बढ़ोत्तरी के लिये आपके दिमाग में जो भी उपाय आयेगा वो सफल होगा। पुराने किये हुए कार्यो का आज अच्छा परिणाम मिलने वाला है। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। करियर में कुछ अच्छे बदलाव होने वाला है। जिससे मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

वृष राशि-  अचानक धनलाभ के योग है। इस राशि की महिलाओं को जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। आपको अपने दोस्तों से बातें शेयर करके अच्छा महसूस होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि- आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। कोई रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। शादीशुदा पार्टनर की बात मानेंगे तो रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। विरोधी पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।

कर्क राशि- पहले किये गये कार्यों में साकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज्बात काबू में रखें फायदा होगा। आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी।

सिंह राशि- इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे तो सफलता जरूर हासिल होंगी। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे। मानसिक तनाव कम होगा। इस राशि के विवाहित अपनी भाषा पर कंट्रोल रखें।

कन्या राशि- आज आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। साथ ही रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी। आपको कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त होने वाला है, जिसका इंतजार आप लम्बे समय से कर रहे थे। खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें। वरना आपका अधिक समय फिजूल के कामों में निकल जायेगा।

तुला राशि- दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी काम से आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा देने का मन बनायेंगे। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि- इस राशि के लोग समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। मुश्किल परिस्थिति में किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। दिन समझ-बूझ कर कदम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

धनु राशि- आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो फायदा होने वाला है। आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। अगर कोई नया मकान खरीदना चाह रहे हैं तो दिन आपके लिये शुभ है। दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आयेंगे।

मकर राशि- कारोबार में वृद्धि के लिये दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना ठीक रहेगा। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है।

कुम्भ राशि- आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई व्यक्ति आपके करियर के लिए खास साबित होगा। सही दिशा में मेहनत करेंगे जिससे ज्यादा काम निपटा लेंगे। किसी संस्था द्वारा आपको सम्मानित किया जायेगा। नौकरी कर रहे लोगों का प्रभाव जमेगा।

मीन राशि- किस्मत आपका पूरा साथ देगी। पार्टनर कुछ ऐसा काम भी कर सकता है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। किसी नये काम की शुरुआत करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago