Horoscope Today: मेष राशि वाले गाड़ी चलाते समय बरतें सावधानी, कोर्ट-कचहरी के मामलों में वृश्चिक राशि वालों की होगी जीत, पढ़ें आज का राशिफल

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और सोमवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में जानें, राहु वृषभ राशि में हैं। कर्क राशि में चंद्रमा हैं। सिंह राशि में मंगल और सूर्य हैं। कन्‍या राशि में बुध और शुक्र हैं। वृश्चिक राशि में केतु, मकर राशि में शनि और कुंभ राशि में गुरु का गोचर चल रहा है। अपनी राशि के बारे में जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आज आपका दिन ठीक रहेगा। कम मेहनत से ही ज्यादा लाभ होने की उम्मीद है। आज आप अपने कार्यों को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। वाहन चलाते समय आज आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है।

वृष राशि- आज आप कोई नया काम शुरू करने का प्लान तैयार करेंगे। आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाकात सफल रहेगी। आज आपके मनोबल में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि-  आज संतान पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। लम्बे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो जायेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि- आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। इस राशि के वकीलों से कोई नया क्लाइंट जुड़ने की कोशिश करेगा। आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीदेंगे। आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे।

सिंह राशि- आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। करोबार को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होगी। आपका जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ करेगा, इससे आपका मन खुश रहेगा।

कन्या राशि- आज करियर में आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा।

तुला राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। दिमाग में कई दिनों से चल रही किसी बात से आज आपको छुटकारा मिलेगा, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आयेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि- आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। किसी काम को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे।

धनु राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी भी काम को करने में खास दोस्तों की मदद मिलेगी।

मकर राशि- पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से आपको बचना चाहिए। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह भी मिलेगी। कारोबार को बढ़ाने में कुछ नए मौके आपको मिलेंगे।

कुंभ राशि- आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जीवनसाथी के सहयोग से आज कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज आपको संतान पक्ष से खास खुशखबरी मिलेगी।

मीन राशि- इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago