Horoscope Today: आज कन्या वाले मनाएंगे जश्न, लाल और नीला रंग हैं इस राशि के लिए बेहद शुभ, पढ़ें आज का राशिफल

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। गुरु, शनि मकर राशि में और चंद्रमा कुंभ राशि के हो चुके हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आज सूर्य तुला व चन्द्रमा का कुम्भ गोचर विकास के लिए अनुकूल है। आज जॉब में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में धन के लेन देन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

वृष राशि- आप व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा। लाल व नीला रंग शुभ है।मूंग का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

मिथुन राशि- चन्द्र का नवम मे व सूर्य का पँचम गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

कर्क राशि- गुरु का मकर गोचर स्वास्थ्य के प्रति सचेत करता है। कफ जनित रोग की सम्भावना रहेगी। जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। सफेद व लाल रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।जॉब में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि- जॉब व व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी प्रयोग के  प्रति सतर्क रहें।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या राशिफल- व्यवसाय में किसी रुके कार्य में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर जॉब में लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

तुला राशि- शुक्र इसी राशि से तृतीय है। चन्द्रमा पंचम है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। यात्रा संभावित है।माता दुर्गा जी की पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृश्चिक राशि- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व हरा रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करें।

धनु राशि- आज शुक्र का इस राशि मे व सूर्य का एकादश गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। शुक्र मीडिया से जुड़े लोंगो को लाभान्वित करेंगे।

मकर राशि- शनि के मकर व चन्द्रमा के कुम्भ राशि में होने से शुभ फल प्राप्ति है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे।शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुंभ राशि- चन्द्रमा व गुरु संतुलित फल देगा। नवम गुरु व शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। लाल व सफेद रंग शुभ है।

मीन राशि- शुक्र का  दशम गोचर जॉब व व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है। बुध बैंकिंग जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। उड़द का दान करें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago