Swapna Shastra: सपने में दिखाई दें ये चीज तो जल्द होंगे धनवान , रातों रात बदल जाएगी किस्मत

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक हर एक सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। क्योंकि यह हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास कराते हैं। बस जरूरत होती है इन सपनों के मतलब को समझने की। ऐसे ही कुछ ऐसे सपने होते हैं जो हमें आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत देते हैं। सपनों को लेकर हमारे समाज में अलग अलग मान्यताएं हैं, कुछ लोग सपनों को जीवन से जोड़ कर देखते हैं तो कुछ लोग सपनों को महज सपना मानते हैं। पर इतना ज़रूर हैं सपने में होने वाली घटनाएं हमें वास्तविकता का अहसास कराती हैं। हर सपने का असल जिंदगी में फल अलग होता है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो धन आगमन के सूचक होते हैं। आइए जानते हैं इन सपनों के बारे में…

बच्चों को चलता देख: अगर सपने में आपको छोटे-छोटे बच्चे हस्ते हुए और ठुमक-ठुमक कर चलते दिखाई दें तो इसका मतलब है कि आपके घर जल्द लक्ष्मी आने वाली है। सपने में यदि आप अपना दांत टूटते हुए देखते हैं तो ये सपना भी शुभ माना जाता है। इस सपने के आने का मतलब है कि आपको जल्दी ही करियर में अच्छी उन्नति मिलेगी।

दांत साफ: सपने में अगर आप अपने आपको दांत साफ करते हुए देखते हैं तो ये शुभ संकेत माना जाता है। ये सपना यात्रा से धन लाभ होने का संकेत देता है। सपने में अगर आप किसी भी प्रकार का खून-खराबा देखते हैं तो भयभीत न हों क्योंकि ये सपना शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आने वाले समय में आपको कहीं से ढेर पैसा मिलने वाला है।

कपड़ों को सिलना: सपने में कपड़ों को सिलना या सिलते हुए देखना धन संपदा में वृद्धि का संकेत माना जाता है। अगर सपने में नौकरी की तलाश कर रहे हैं या किसी से कोई वस्तु छीन रहे हैं या फिर झपट्टा मारकर कोई चीज छीनकर भाग रहे हैं तो ये भी शुभ संकेत है। इसका मतलब है किसी चीज से आपको अच्छा धन लाभ होने वाला है।

ऊंचाई पर चढ़ते देख: सपने में यदि आप अपने को ऊंचाई पर चढ़ते हुए देखते हैं या सपने में मंदिर के दर्शन करते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको जबरदस्त तरक्की हासिल होने वाली है। सपने में सफेद सांप का काटना भी आर्थिक मामलों के लिए शुभ माना जाता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago