Paneer Hyderabadi: हैदराबादी पनीर ट्राई करो, बिरियानी भूल जाओगे, कैसे बनाएं – यहां देखें

सेहत के लिए लाभकारी और स्वाद से भरी मसालेदार पनीर हैदराबादी फूड डिश का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ सकता है। वैसे आमतौर पर पनीर से बनने वाली सब्जियां लोगों को बड़ी आसानी से पसंद आ जाती है, वहीं जब बात पनीर हैदराबादी की हो तो फिर क्या ही कहने।  घर में जब किसी मेहमान की आमद हो और उसके सामने लंच या डिनर में कुछ स्पेशल डिश बनाकर परोसना हो तो पनीर हैदराबादी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। दरअसल, ये डिश स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है। पनीर हैदराबादी रेसिपी की खासियत है कि इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और इसे सभी उम्र के लोग पसंद करते हैं। आप भी अगर इस रेसिपी को घर पर ट्राई करना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं।

पनीर हैदराबादी बनाने के लिए सामग्री

ग्रेवी के लिए

पनीर – 250ग्राम

क्रीम/मलाई – 2टेबलस्पून

दही – 2टेबलस्पून

जीरा पाउडर – 1/2टी स्पून

धनिया पाउडर – 1टी स्पून

गरम मसाला – 1/4टी स्पून

कसूरी मेथी – 1टी स्पून

जीरा – 1टी स्पून

दालचीनी – 1इंच टुकड़ा

लौंग – 3

इलायची – 2

कढ़ी पत्ता – 8-10

तेल – 2टेबलस्पून

नमक – स्वादानुसार

प्यूरी के लिए

पालक – 1बंडल

टमाटर – 1-2

प्याज – 1

अदरक-लहसुन पेस्ट – 1टी स्पून

हरी मिर्च – 2

हरा धनिया कटा – 3/4कप

तेल – 3टी स्पून

नमक – स्वादानुसार

पनीर हैदराबादी बनाने की विधि

पनीर हैदराबादी बनाने के लिए सबसे पहले पनीर के चौकोर टुकड़े काटकर एक बाउल में अलग रख दें। इसके बाद पालक को धोकर साफ करें और डंठल अलग कर दें। अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक-बारीक काट लें। अब एक कड़ाही में 3टी स्पून तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर तक भून लें। जब प्याज का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर डाल दें और तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर नरम ना हो जाए। फिर इसमें पालक और हरा धनिया डालकर 2-3मिनट तक पकने दें। अब गैस बंद कर मिश्रण को ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसे मिक्सी जार में डालकर आधा कप पानी डालें और ब्लेंड कर लें। अब इसके तैयार पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें।

अब कड़ाही में दोबारा 2टेबलस्पून तेल डालें और उसमें जीरा, कढ़ी पत्ते, दालचीनी, लौंग और इलायची डालकर धीमी आंच पर हल्का भून लें। जब मसालों की खुशबू आने लगे तो इसमें पालक की तैयार प्यूरी को डालें और पकाएं। कुछ देर बार ग्रेवी में दही और क्रीम डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं। 1-2मिनट पकाने के बाद इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर करछी से चलाते हुए मिक्स कर दें।लगभग एक मिनट तक ग्रेवी को पकाने के बाद इसमें पनीर के टुकड़े डाल दें और ग्रेवी के साथ अच्छे से मिला दें। अब कड़ाही को ढक दें और 3-4मिनट तक सब्जी को पकने दें और फिर उसमे गरम मसाला और हथेलियों से मसलकर कसूरी मेथी डाल दें। डिनर के लिए स्वादिष्ट पनीर हैदराबादी तैयार हो चुका है। इसे पराठे या रोटी के साथ सर्व करें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago