Vastu Shastra: घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें किस दिन और किस दिशा में लगाना होता है शुभ, मिलेंगे अद्भुत फायदे

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है और अधिकतर घरों में तुलसी का पौधा देखने को मिलेगा। तुलसी के पौधे का इतना अधिक धार्मिक महत्व है कि घरों में तुलसी की पूजा की जाती है। यही नहीं लोग सुबह शाम नियमित तौर देवी तुलसी के आगे दीपकर जलाते हैं और श्रद्धा भाव से पूजा आरती करते हैं। पर क्या आपको मालूम है कि घर में तुलसी के पौधे को किस दिशा में रखना चाहिए? क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को रखने की एक सही जगह और दिशा होनी चाहिए। साथ ही यदि आपके घर में तुलसी का पौधा है तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

किस दिन लगाना चाहिए तुलसी का पौधा

-गुरुवार का दिन भगवान श्री हरि विष्णु का होता है। ऐसे में गुरुवार के दिन यदि आप घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं, तो आपको श्री विष्णु भगवान की कृपा प्राप्त होती है।

-शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को अर्पित किया गया है और तुलसी को देवी लक्ष्मी का ही स्वरूप माना गया है।इसलिए आप इस दिन भी तुलसी का पौधा लागा सकते हैं।

-शनिवार के दिन भी तुलसी का पौधा आप लगा सकते हैं। इस दिन पौधा लगाने से लंबे वक्त से चली आ रही आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।

ये भी पढ़े: Feng Shui Tips: घर में कछुआ रखने के एक नहीं बल्कि अनेकों फायदे, लेकिन रखने से पहले जरूर रखें दिशा का ध्यान

घर में कब नहीं और कब लगानी चाहिए तुलसी

-तुलसी का पौधा तुलसी का पौधा सोमवार, बुधवार, रविवार,एकादशी तिथि और सूर्य एवं चंद्र ग्रहण के दिन बिल्कुल भी न लगाएं।

-इसके अलावा माना जाता है कि तुलसी के पौधे को घर में कार्तिक मास(अक्तूबर और नवंबर का महीना) में लगाना चाहिए।

-कार्तिक मास के अलावा आप चैत्र मास में पड़ने वाली नवरात्रि पर भी तुलसी का पौधा अपने घर में लगा सकते हैं।

-अप्रैल से जून तक के महीने में तुलसी के पौधे को लगाया जा सकता है, इस दौरान उसकी अच्‍छी ग्रोथ भी होती है।

किस दिशा में लगाएं…

-तुलसी का पौधा आप अपने घर में तुलसी को ईशान कोण, उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं, वैसे उत्तर दिशा को सबसे शुभ माना गया है।

-अगर आप तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में लगाते हैं, तो घर में सूर्य के समान ऊर्जा आती है।

-उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

-तुलसी के पौधे को कभी भी साउथ या साउथ वेस्ट दिशा में न रखें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago