Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क और सिंह समेत तीन राशि वालों को आज मिलेगी कोई गुड न्यूज़, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

आज गुरुवार के दिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है जो देर रात्रि 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज रंभा तृतीया व्रत भी है। ज्योतिषशास्त्र में दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है।  दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।  जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ होने वाला है। परिवारिक कलह को जीवनसाथी के सहयोग से दूर करने में सफल रहेंगे। रात का समय अपने दोस्तों के साथ बिताएंगे।

वृष राशि- आज के दिन मन में संतोष बना रहेगा। जीवनसाथी को काम में तरक्की मिलेगी। विरोधियों से सावधान रहें। नए समझौते से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे।

मिथुन राशि- आज के दिन आप पर काम का अतिरिक्त भार आ सकता है। मन में किसी कीमती वस्तु के खोने का डर लगा रहेगा। संतान को अपने शिक्षा में अच्छी सफलता मिलने से प्रसन्नता मिलेगी।

कर्क राशि- संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संपत्ति प्राप्ति के योग बनते नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि- आज के दिन मिलेजुले फल प्राप्त होंगे। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यस्थल पर अपने बॉस से बातचीत करते समय मधुर वाणी का इस्तेमाल करें।

कन्या राशि- अपनी मां से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में आगे बढ़ने के प्रयासों को जारी रखें तभी लाभ होगा। धन लाभ होने के साथ ही शुभ काम में खर्च कर सकते हैं।

तुला राशि- आसपास का माहौल सही रहेगा। आज धन प्राप्ति से मन खुश होगा। किसी पास अथवा दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

वृश्चिक राशि- आज के दिन सेहत परेशान कर सकती है। कुछ पुराने रोग उभर सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई की समस्या को गुरुजन से बातचीत करके हल करने की कोशिश करें।

धनु राशि- आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। आज किसी सामाजिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। बाहर के खानपान से परहेज बेहतर होगा।

मकर राशि- आज आर्थिक और पारिवारिक सुख प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आज घर में कोई पहले से तनाव चल रहा हो तो वह भी खत्म हो जाएगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। दफ्तर में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- आज अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल नहीं है। व्यापारियों को भी मन मुताबिक लाभ न मिलने से निराशा हो सकती है।

मीन राशि- किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान बन सकता है। दांपत्य जीवन में चीजें पहले से बेहतर होंगी। जरूरतमंदों की सेवा का मौका हाथ से ना जाने दें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago