बृहस्पति और बुध ग्रह ने बदला अपना रास्ता, कहीं आप राशि में तो नहीं डाल लिया डेरा, देखें शुभ या अशुभ कैसे पड़ेगा प्रभाव

आज बृहस्पति मार्गी होकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति के साथ बुध भी वृश्चिक राशि में डेरा डाल रहे हैं। बुध और बृहस्पति का राशि परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करेगा। जानें आपकी राशि परिवर्तन पर क्या असर होगा।

मेष: बृहस्पति का संचरण लाभ भाव में होगा जो आय के नए स्रोत विकसित करेगा। पारिवारिक सदस्यों में वृद्धि और घर में मंगल कार्य होंगे। आय से ज्यादा खर्च बढ़ेंगे। बावजूद इसके आय में कमी नहीं होगी।

वृषभ: इस राशि के लिए बृहस्पति कार्यों में सफलता दिलाएंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। जीवन में कुछ नया करने का विचार आएगा। भूमि-भवन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: बृहस्पति का भाग्य भाव में हो रहा है। भाग्य में बढ़ोतरी होगी। लाभ के नए स्रोत विकसित होंगे। भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। पिता से अच्छे संबंध रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

कर्क: इस राशि के जातकों के लिए बृहस्पति अष्टम भाव में अशुभ प्रभाव दे सकता है। मन में उत्साह बना रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कार्य ना करें। चोट लग सकती है। धन का प्रवाह बना रहेगा।

सिंह: इस राशि वाले जातकों के सातवें भाव में देवगुरू बृहस्पति का गोचर होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां मिलेंगी। पारिवारिक सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। मन में चिंता और तनाव हो सकता है। सकारात्मक रहें।

कन्या: छठे भाव में देवगुरु का गोचर शत्रु पीड़ा देगा। विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं। इनसे सावधान रहें। विवाद और कोर्ट-कचहरी के मामलों में ना फंसें, परेशानी बढ़ सकती हैं। पैसों का लेनदेन सोच-समझकर करें। सकारात्मक रहें।

तुला: इस राशि के जातकों के लिए देवगुरु का पंचम भाव में गोचर प्रसिद्धि में बढ़ोतरी करेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। इच्छाओं की पूर्ति होगी। प्रसन्नता और धन प्राप्ति के सुखद समाचार मिलते रहेंगे।

वृश्चिक: चतुर्थ भाव में बृहस्पति का गोचर भवन और भूमि से जुड़े नए समाचारों को देगा। धन और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता की सेवा करें, अच्छे परिणाम मिलेंगे। लाभ के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

धनु: देवगुरु का तृतीय भाव में संचरन होगा। इससे पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। धन के नए स्रोत विकसित होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सर्दी से जुड़े रोग बढ़ सकते हैं। भाइयों से मधुर संबंध रहेंगे। धन प्राप्ति के नए स्रोत विकसित होंगे।

मकर: द्वितीय भाव में बृहस्पति के संचरण से धन वृद्धि होगी। परिवार में मंगल कार्य होंगे। मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम बनेंगे। यात्राओं का योग बन रहा है। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। सावधान रहें।

कुंभ: प्रथम भाव में देवगुरु का गोचर नकारात्मक परिणाम दे सकता है। बावजूद इसके मन में उत्साह बना रहेगा। नए कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। गरीबों की सेवा करें। भगवान विष्णु की आराधना करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होगी।

मीन: इस राशि में देवगुरु 12वें स्थान में गोचर कर रहे हैं जो अच्छा नहीं है। लेकिन मीन बृहस्पति की अपनी राशि है। ऐसे में अच्छे परिणाम भी मिलते रहेंगे। लंबे समय से जारी विवाद खत्म हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago