बृहस्पति देव इन राशि पर हुए आग-बबूला, अब नरक बना देंगे जीवन, लाखों का करा सकते है नुकसान

ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। गुरु ग्रह 24 फरवरी को अस्त हुए थे और आज 26 मार्च को उदित होने जा रहे हैं। गुरु ग्रह का उदय शाम 06 बजकर 38 मिनट पर होगा। गुरु के उदय होने से कुछ राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी तो कुछ राशि वालों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। चलिए आपको बताते है कि देवगुरु बृहस्पति के उदय होने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल-

मेष राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु व्यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। अति उत्‍साही होने से बचें। किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के असवर मिल सकते हैं। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

वृष राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। परिवार के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। भाइयों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। संतान सुख में बढ़ोतरी होगी। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु अतिउत्साही होने वे बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति रहेगी। क्रोध की त्रीवता में कमी आएगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है।

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। भाइयों के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

सिंह राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। संचित धन में कमी आ सकती है। खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रहेगी। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

कन्या राशि- मन अशान्त रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्‍यस्‍तता बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। भाई-बहनों के सहयोग से पैतृक कारोबार को गति मिल सकती है।

तुला राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। आय में कमी हो सकती है। मन अशांत रहेगा। सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। बातचीत में संतुलित रहें।

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आत्मसंयत रहें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। सुखद समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी।

धनु राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। मन अशांत रहेगा। व्‍यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से सम्‍पत्‍ति में निवेश कर सकते हैं।

मकर राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्‍मसंयत रहें। नौकरी में पदोन्‍नत‍ि के योग हैं। आय में कमी होगी। शैक्ष‍िक कार्यों में मनवांछि‍त पर‍िणाम मि‍लेगा। स्‍वभाव में चि‍ड़च‍िड़ापन हो सकता है।

कुंभ राशि- मन अशान्त रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रख-रखाव एवं साज-सज्जा पर खर्च बढ़ेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। माता का सहयोग मिलेगा। संतान को कष्‍ट होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

मीन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी, लेकिन मित्रों से मतभेद बढ़ सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कार्यों में व्‍यवधान आएंगे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago