Rudraksha: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये नियम, सावन महीने में इस विधि से पहनेंगे रुद्राक्ष तो बनेगा हर काम

सावन के महीने का आगाज 14 जुलाई 2022से शुरू हो गया है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये महीना भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति इस दौरान भगवान भोलेनाथ की सच्चे मन से अराधना करता है उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं  साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। भगवान शिव का प्रिय रुद्राक्ष भी इस महीने पहनना बेहद ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं अनुसार रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति के ऊपर शिव जी की कृपा सदैव बनी रहती है जिससे जीवन में सकारात्मकता आती है। जानिए रुद्राक्ष धारण करने के नियम।

रुद्राक्ष की उत्पत्ति कैसे हुई ?

धार्मिक मान्यता मुताबिक इसमें शिवजी का वास होता है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान शिव के आंसुओं से ही इसकी उत्पत्ति हुई है। ऐसा माना जाता है कि कई वर्षों तक ध्यान करने के बाद जब भगवान शिव ने अपनी आंखें खोली तो उनकी आंखों से धरती पर कुछ आंसू की बूदें गिरीं, जिससे जगह-जगह रुद्राक्ष के पेड़ उत्पन्न हुए। रुद्र की आंखों से उत्पन्न होने के कारण ही इसे रुद्राक्ष कहा गया।

सावन में ऐसे धारण करें रुद्राक्ष?

रुद्राक्ष धारण करने के लिए सावन का सोमवार या शिवरात्रि बेहद खास होती है। इसे धारण करने से पहले इसे लाल कपड़े के ऊपर पूजा स्थल पर रख लें। इसके बाद उसे पंचामृत से स्नान कराएं। फिर शिवमंत्र का जाप करें। रुद्राक्ष को गले या हाथ में भी धारण कर सकते हैं। रुद्राक्ष की माला लाल धागे से बनी शुभ मानी जाती है। इसके अलावा जो व्यक्ति रुद्राक्ष धारण करता है उसे तामसिक भोजन और मांस मदिरा से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है।  इसके अलावा ध्यान रहे रुद्राक्ष को कभी भी काले रंग के धागे में धारण न करें। आप चाहें तो इसे बनवाने के लिए पीला या सफेद रंग का धागा उपयोग कर सकते हैं। साथ ही इसे चांदी, सोना या तांबे के साथ भी धारण किया जा सकता है। रुद्राक्ष को धारण करते समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप जरूर करें।

रुद्राक्ष को कितनी संख्या में धारण करें?

रुद्राक्ष को हमेशा विषम संख्या में ही धारण करना चाहिए। यदि आप माला बनवा रहे हैं तो कभी भी 27रुद्राक्ष से कम की माला न बनवाएं। रुद्राक्ष की 108दानों की माला पहनना बेहद शुभ माना जाता है। इससे भगवान शिव की कृपा जल्द ही प्राप्त हो जाती है।

रुद्राक्ष पहनने के लाभ: जो कोई भी व्यक्ति सही नियम और विधि से रुद्राक्ष धारण करता है उसे जीवन के सारे कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। रुद्राक्ष धारण करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं भी ठीक होती हैं। ऐसी मान्यता है सही विधि विधान से पहना गया रुद्राक्ष व्यक्ति के जीवन से रोग, शोक, चोट इत्यादि दुख खत्म कर देता है। रुद्राक्ष पहनने से व्यक्ति की एकाग्रता और स्मरण शक्ति भी मजबूत होती है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago