जीवनशैली

Lohri Upay:लोहड़ी पर सिर्फ एक बार कर लें उपाय,छूमंतर होगी हर एक परेशानी

Lohri Upay 2023: लोहड़ी पंजाबी और सिख समुदाय के लोगों का बेहद खास त्योहार है, जिसे पूरे देशभर में बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। लोहड़ी की पवित्र अग्नि में वे अपनी नई फसलों को अर्पित करते हुए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं और अच्छी फसल की कामना करते हैं। लोहड़ी को सुख-समृद्धि व सौभाग्य का प्रतीक भी माना गया है। खासकर किसानों के लिए लोहड़ी का त्योहार महत्वपूर्ण होता है। इस साल लोहड़ी का पर्व आज यानि शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 को मनाया जा रहा है। लोहड़ी के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। तो आइये जानते हैं लोहड़ी के इन्ही कुछ उपायों के बारे में…

लोहड़ी के दिन करें ये उपाय…

सुख-समृद्धि के लिए: लोहड़ी पर्व पर रेवड़ी का भोग लगाने के बाद इसे गरीब कन्याओं को खिलाएं। इससे घर का अन्न भंडार हमेशा भरा रहता है।

आर्थिक स्थिति के लिए: लोहड़ी के दिन लाल रंग के कपड़े में गेंहू बांधकर किसी ब्राह्मण को दान करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही इस दिन काली गाय को उड़द और चावल से बनी खिचड़ी खिलाएं। इससे घर पर धन-संपदा बनी रहती है।

सकारात्मकता के लिए: इस दिन महादेवी की मूर्ति या तस्वीर के सामने सरसों तेल की दीपक जलाएं और पूजा में सिंदूर, बेलपत्र समेत अन्य पूजन सामग्री अर्पित करें। इससे घर पर देवी की कृपा बनी रहेगी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा।

ये भी पढ़े: मकर संक्रांति से पहले पलट जाएगी इन राशियों की किस्मत,जमकर मेहरबान होगी मां लक्ष्मी

वास्तु दोष दूर करे: लोहड़ी पर्व की संध्या में लोहड़ी की पवित्र अग्नि जब जल जाए तो अंत में उस अग्नि को अपने पूरे घर दिखाएं। इस उपाय को लोहड़ी पर करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है।

खुशहाली के लिए: लोहड़ी के दिन महादेवी की पूजा में रेवड़ी, गजक और मीठी चीजों का भोग लगाएं। पूजा में सूखे नारियल में कपूर रखकर अग्नि प्रज्वलित करें और उसमें रेवड़ी और मूंगफली आदि डालें और ओम सती शाम्भवी शिवप्रिये स्वाहा मंत्र का जाप करते हुए अग्नि की सात बार परिक्रमा करें। इससे नकारात्मकता दूर होगी और घर पर खुशहाली बनी रहेगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago