Chandra Grahan 2021: आज लगेगा 580 साल बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, ये राशि वाले रहें सावधान, पड़ेगा अशुभ प्रभाव

आज कार्तिक पूर्णिमा का दिन है और आज ही सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समय अनुसार आज चंद्र ग्रहण दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर शाम 4 बजकर 17 मिनट तक चलेगा। इस हिसाब से चंद्र ग्रहण करीब 3 घंटे 29 मिनट तक रहेगा। इतनी लंबी अवधि का चंद्र ग्रहण 580 वर्ष पहले घटा था। चंद्र ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र में एक अशुभ खगोलीय घटना के तौर पर देखा जाता है। मान्यता है कि ग्रहण के समय पाप ग्रह राहु चंद्रमा को जकड़ लेता है, जिस कारण चंद्रमा की शक्तियां कमजोर पड़ जाती हैं, एक तरह से चंद्रमा पीड़ित हो जाता है, जिस कारण उसकी शुभता में कमी आ जाती है।

चंद्रमा के कमजोर होने के कारण सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। ये राशियां जरुर रखें अपना ध्यान

वृषभ राशि- चंद्र ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव वृषभ राशि पर पड़ने जा रहा है, क्योंकि सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण आपकी ही राशि में लग रहा है। इस दौरान भ्रम की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। तनाव और विवाद की स्थितियां न बनने दें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रखें।

सिंह राशि- चंद्र ग्रहण कृत्तिका नक्षत्र में लग रहा है। इस नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं। सिंह राशि के भी स्वामी सूर्य हैं, इसलिए सिंह राशि वालों पर भी इसका विशेष प्रभाव पड़ सकता है। अत: धन, सेहत के मामले में विशेष सावधानी बरतें। कार्यस्थल में तनाव की स्थिति न बननें। प्रतिद्वंदी और छिप हुए शत्रु हानि पहुंचाने के लिए सक्रिय रहेंगे. इसलिए विशेष सावधानी बरतें।

चंद्र ग्रहण में क्या करें

धार्मिक मान्यता अनुसार ग्रहण काल में शुभ कार्य करना वर्जित होता है मगर ग्रहण काल के दौरान दान का बेहद महत्व है। ग्रहण के दौरान सफेद वस्तुओं का दान करने से चंद्र ग्रहण शुद्ध होता है। इससे मानसिक पीड़ा दूर होने के साथ मन शांत और संतुलित होता है। ग्रहण काल के दौरान निकाली सफेद तिल की गजक जरूरतमंद को दान करें, इससे कारोबार में बढ़ोतरी होगी। ग्रहण काल में निकाली रोटी काले-सफेद कुत्ते को खिलाएं। इनसे जीवन की विपत्तियां दूर होंगी। मानसिक रोगी ग्रहण के बाद चंद्रमा के दर्शन कर चांदी के लोटे से अर्घ्य दें, मानसिक पीड़ा हमेशा के लिए दूर होगी। ग्रहण के दरमियान शिव मंत्रों का जाप करने से विवाद और अवसाद मिटते है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago