Mercury Transition: बुध का हो गया राशि संचरण, ये लोग अब जिएंगे King Size लाइफ, चारों ओर छाएगी बहार

मध्य रात्रि से बुध ग्रह ने अपनी मित्र राशि वृषभ में संचरण शुरु कर दिया है। बुध ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण ग्रह है। बुध सौम्य ग्रह है। बुध का संबंध बिजनेस, वाणी, लेखन, गणित, कानून, सेंस ऑफ ह्यूमर और त्वचा से भी है। अभी तक बुध मेष राशि में राहु के साथ युति बनाए हुए थे। राहु का प्रभाव होने से यहां पर बुध पूरी तरह से शुभ प्रदान नहीं कर पा रहे थे। राहु के साथ बुध असहज महसूस करते हैं। राहु एक पाप ग्रह है। लेकिन अब बुध मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जो उनके मित्र शुक्र की प्रिय राशि है।

सनातन पंचांग कहता है कि वृषभ राशि में बुध का राशि परिवर्तन 24/25 अप्रैलकी मध्य रात्रि  00:05 बजे हुआ है। बुध का राशि परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन इन तीन राशि वालों के लिए कुछ खास रहने वाला है-

मेष राशिः बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभ लेकर आ रहा है। धन से जुड़े कार्यों में जो अड़चन आ रही थी, वो दूर हो सकती है। इस दौरान आपकी कार्य करने की क्षमता से दूसरे लोग प्रभावित होंगे और अपनी बात को सामने वालों को समझने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को कोर्स को पूरा करने में मदद मिल सकती है। दांपत्य जीवन में भी मधुरता लेकर आ रहा है ये बुध का गोचर। इस दौरान धन के व्यय को लेकर सावधानी बरतनी होगी।

मिथुन राशिःबुध आपकी राशि के स्वामी हैं। बुध अब अपने मित्र शुक्र की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वृषभ राशि में आने पर बुध स्वयं को काफी सहज महसूस करेंगे। जिसका असर आपकी राशि पर भी देखने को मिलेगा। इस दौरान बुध आपके सुखों में वृद्धि करेंगे। भवन, वाहन आदि खरीदने की योजना बना सकते हैं। धन का महत्व समझेंगे और इसका सोच समझ कर निवेश करेंगे। दांपत्य जीवन में आनंद बना रहेगा। विद्यार्थियों को परिश्रम का फल प्राप्त होगा। लेकिन समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा।

तुला राशिःशुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं और बुध आपके घर में आ रहे हैं। जिस कारण धन संबंधी मामलों में अच्छे फल प्राप्त होने का संकेत मिल रहा है। 29 अप्रैल के बाद चीजों में काफी सुधार महसूस करेंगे, जिन कार्यों को पूरा करने में परेशानी हो रही है तो उन्हें पूरा कर सकेंगे। इस दौरान आप रूके हुए प्रोजेक्ट को गति दे सकते हैं। कर्ज आदि की समस्या से भी निजात पा सकते हैं। वाहन लेने की योजना बना सकते हैं। जो विद्यार्थी विदेश पढ़ाई करने जाना चाहते हैं उन्हें लिए समय अच्छा है। दांपत्य जीवन में कुछ समस्या आ सकती है। काम की अधिकता के बीच परिवार पर ध्यान देना होगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago