बुध ग्रह को बेहद पसंद हैं इस राशि के लोग, नवंबर तक नहीं होने देंगे कोई भी कष्ट, दुश्मनों को कर देंगे खत्म

बुध ग्रह का मार्गी हो गए हैं। 21 सितंबर को बुध ग्रह ने तुला राशि में गोचर किया और 27 सितम्बर को तुला राशि में ही वक्री हो गये थे। इस गति से चलते हुए बुध ग्रह 2 अक्टूबर को कन्या राशि में प्रवेश कर गए। लेकिन अब कन्या राशि में बुध ग्रह मार्गी गति में है। ऐसे में बुध ग्रह कई राशियों पर अपना शुभ-अशुभ प्रभाव डालेंगे। जानें आपकी राशि पर बुध का मार्गी होने कैसा प्रभाव डाल रहा हैं।

मेष राशि- बुध के मार्गी गोचर से आपके मुख से निकले हुए शब्द प्रभावशाली होंगे। शिक्षा, कृषि और लेखन कार्यों से लाभ होगा। 2 नवम्बर तक बुध के शुभ फल प्राप्त करने के लिएघर की किसी महिला को हाथ में चांदी का छल्ला पहनना चाहिए।

वृष राशि- बुध के मार्गी गोचर से आपको विद्या पाने के लिये मेहनत करनी पड़ेगी। इस दौरान अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिये गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि- बुध के मार्गी गोचर से आपको अपनी मेहनत के बल पर भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आपको भूमि-भवन, वाहन का लाभ मिलेगा। तो बुध के शुभ फल बनाये रखने के लिए अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।

कर्क राशि- बुध के मार्गी गोचर से भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आप दूसरों के सामने अपनी बातों को अच्छे से रख पायेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी। लिहाजा बुध के शुभ बनाये रखने के लिए रात को हरे मूंग भिगोकर अगले दिन सुबह जानवरों को खिला दें।

सिंह राशि- बुध के मार्गी गोचर से आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव बना रहेगा। साथ ही व्यापार में वृद्धि के लिए आपको मेहनत जारी रखनी चाहिए। बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए आपको चांदी की कोई चीज़ धारण करनी चाहिए।

कन्या राशि- बुध के मार्गी गोचर से आपको राजा के समान सुख प्राप्त होगा। साथ ही आपको हर तरह के भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति में सहायता प्राप्त होगी। लिहाजा बुध के शुभ फल बनाये रखने के लिए आपको हरे रंग के कपड़े पहनना अवॉयड करना चाहिए।

तुला राशि- बुध के मार्गी गोचर से आपको मेहनत के बल पर धन लाभ होगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लिहाजा 2 नवम्बर तक बुध के शुभ फलों की प्राप्ति के लिए मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें

वृश्चिक राशि- बुध के मार्गी गोचर से आप मेहनत के बल पर धन अर्जित कर पायेंगे। इस दौरान आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। लिहाजा बुध के इस गोचर के दौरान अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिये मां दुर्गा की उपासना करें।

धनु राशि- बुध के मार्गी गोचर से करियर में सफलता प्राप्त होगी। काम पूरे मन के साथ करेंगे। आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। लिहाजा बुध के शुभ फल बनाये रखने के लिए आपको बुध का यंत्र धारण करना चाहिए।

मकर राशि- बुध के मार्गी गोचर से जीवन में भाग्य का साथ बना रहेगा। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। कार्यों की गति तेज होगी। सेहत अच्छी बनी रहेगी। बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए आपको हरे रंग की चीज़ों को उपयोग में लाने से बचना चाहिए।

कुंभ राशि- बुध के मार्गी गोचर से पिता की सेहत में सुधार होगा। माता और संतान के खान- पान पर भी नजर बनाये रखनी चाहिए। आज से लेकर 2 नवम्बर तक बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिए छोटे-से मिट्टी के बर्तन में शहद भरकर विराने में दबायें।

मीन राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके जन्म पत्रिका के सातवें स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाने में कोशिश करनी पड़ेगी। पैसों के मामले में स्थिति ठीक बनी रहेगी। 2 नवम्बर तक बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए  आपको मन्दिर में भिगोये हुए हरे मूंग का दान करना चाहिए।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago