जीवनशैली

2 अक्टूबर तक ये राशि वाले रहे सावधान, ये तीन बड़े ग्रह एक साथ है वक्री

बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार भी कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर जहां व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो वहीं अशुभ होने पर कई तरह की समस्याओं की सामना करना पड़ता है। मेष लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए आने वाला समय काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। दरअसल, इस समय तीन ग्रह एक साथ वक्री होकर गोचर कर रहे हैं। बता दें, ज्योतिष ग्रंथों में बड़े और महत्वपूर्ण ग्रहों का एक साथ वक्री होना कुछ मामलों में अच्छा नहीं माना गया है। पंचांग के मुताबिक 2 अक्टूबर 2022 को कन्या राशि में बुध मार्गी होंगे। यानि इस दिन तक इन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।

मेष राशि: क्रोध न करें। संबंधों को खराब होने से बचाएं। तेज रफ्तार में वाहन न चलाएं। नियमों का पालन करें। धन का व्यय न करें। आवश्यकता पड़ने पर ही धन को खर्च करें।

वृषभ राशि: लव रिलेशनशिप में दिक्कत आ सकती है। ब्रेकअप की स्थिति भी बन सकती है। किसी को धोखा न दें। संबंधों में ईमानदारी बरतें। नया निवेश करना चाहते हैं तो कुछ दिनों को इंतजार कर लें।

मिथुन राशि: 2 अक्टूबर तक का समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण है। इस दौरान पडोसियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। वाणी काठोर हो सकती है, जिस कारण घर परिवार की शांति भंग हो सकती है। धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें।

कर्क राशि: सेहत का ध्यान रखें। अचानक कोई रोग का पता चल सकता है। इसे गंभीरता से लें। मानसिक तनाव से दूर रहने का प्रयास करें। जॉब छोड़ने का विचार फिलहाल त्याग दें।

सिंह राशि: अपने पद का सही प्रयोग करें। अपने कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ ईमानदारी से पेश आएं। आप लेकर कुछ लोग एचआर से शिकायत भी कर सकते हैं। धन के निवेश को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं।

कन्या राशि: मन प्रसन्न रहेगा। धर्मकर्म के कामों में रूचि लेंगे। कहीं धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस दौरान आंखों से जुड़ी कोई दिक्कत हो सकती है। खानपान पर ध्यान दें। खर्चों पर रोक लगाने का प्रयास करें।

तुला राशि: बिजनेस में नई डील को लेकर किए जा रहे प्रयासों में बाधा आ सकती है। धैर्य बनाए रखें। 2 अक्टूबर के बाद चीजों में सुधार दिखाई देगा। अपने प्रयास और परिश्रम में कमी न आने दें। जीवनसाथी को नाराज न करें।

वृश्चिक राशि: परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। इस दौरान सेहत को लेकर भी कुछ दिक्कतें महसूस करेंगे। बेहतर यही होगा कि सेहत पर ध्यान देना आरंभ कर दें। विवाह में देरी हो सकती है. लेकिन धैर्य बनाए रखें।

ये भी पढ़े: ग्रहों के शुभ योग से सर्वपितृ अमावस्या पर इन राशि वालो की कुटेगी चांदी

धनु राशि: विद्यार्थियों के लिए ये समय थोड़ा चुनौतीभरा रहेगा। इस दौरान परिश्रम करने से न घबराएं। संगत पर ध्यान दें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें। जो लोग जॉब कर रहे हैं वे अपने बॉस से संबंध मधुर बना कर रखें। ट्रांसफर या प्रमोशन की स्थिति बन सकती है।

मकर राशि: शनि आपकी ही राशि में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं। शनि आपकी राशि के स्वामी भी हैं। इसलिए सेहत और धन के मामले में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। यदि किसी को कर्ज देने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है।

कुंभ राशि: 2 अक्टूबर 2022 तक धन संबंधी परेशानियां पीछा नहीं छोड़ेंगी, यदि लोन आदि लेने के बारे में सोच रहे हैं तो दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम में कमी न आने दें। नई जॉब की तलाश में है तो कुछ अच्छे ऑफर आ सकते हैं।

मीन राशि: गुरू आपकी ही राशि में वक्री होकर विराजमान हैं। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा। यदि कोई पुराना रोग है तो वो परेशान कर सकता है।जीवनशैली को अनुशासित बनाएं। यदि कोई नया कोर्स करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए समय अच्छा है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago