जीवनशैली

Monday Rashifal:आज इन तीन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा,होगी छप्पर फाड़ पैसों की बारिश

Monday ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। आज दोपहर 2 बजकर 17 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, उसके बाद ध्रुव योग लग जायेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 2 बजकर 36 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश होगा और इसके अलावा आज कालाष्टमी है। आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 13 फरवरी का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि: मन शान्त रहेगा, परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृष राशि: आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मिथुन राशि: मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि: मन परेशान रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार के लिए विदेश भी जा सकते हैं। भाइयों का सहयोग रहेगा।

सिंह राशि: मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सफलता मिलेगी।

कन्या राशि: मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज भी रहेंगे। कारोबार में परिश्रम तो अधिक रहेगा, परन्तु यथोचित परिणाम संदिग्ध है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। धैर्य बनाकर रखें।

ये भी पढ़े: Vastu Tips:ये छोटू सा पौधा करता है तेजी से पैसों की बौछार,इस दिशा में लगाने से तुरंत होगा चमत्कार

तुला राशि: मन प्रसन्न रहेगा। परन्तु बातचीत में संयत रहें। कारोबार में भाग-दौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का सानिध्य मिलेगा, परन्तु स्वास्थ का ध्यान भी रखें।

वृष्चिक राशि: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे।

धनु राशि: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

मकर राशि: मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। माता के सहयोग से किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कुंभ राशि: आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।

मीन राशि: शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश भी जा सकते हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago