Monday Ka Rashifal: वृष और मीन राशि वालों पर सितारे मेहरबान, आप भी देखिए कैसा रहेगा आज का दिन

विक्रम संवत 2079 माधव मास यानी वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। द्वितीया तिथि आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5बजकर 18मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 3बजकर 38मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 12बजकर 34मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। आज सौभाग्य योग्य और शोभन योग दोनों हैं। तो आईए देखते हैं कैसा रहेगा आज आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में अधिक भाग दौड़ा करनी पड़ सकती है। आपके सभी काम बन जायेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियों का महौल रहेगा। बुक स्टोर के व्यपरियों का काम अच्छा चलेगा।  लोहे के व्यापारियों का काम पहले से बेहतर गति से चलेगा। आज आपको पहले से अधिक लाभ मिलेगा। आपकी जीवनशैली पर पहले से अच्छा प्रभाव पड़ेगा। बच्चे किसी हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज के दिन आप फिट रहेंगे।

वृष राशि

वृष राशि वालों सितारे मेहरबान हैं। रोज की अपेक्षा आज आप ज्यादा बेहतर रहेंगे। ज्यादा से ज्यदा समय घरवालों को देंगे।  आपको किसी से लिए ऋण से मुक्ति मिलेगी। जिससे आपका दिन हार्दिक खुशियों से भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से ज्यादा चुस्त दुरुस्त रहेगा। लवमेट आज अपने रिश्ते की एक नयी शुरुआत कर सकते हैं।  प्रतियोगी परिक्षा में आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा।

मिथुन राशि

माधव मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि मे आपको स्त्री पक्ष से आज सुखद अनुभूति होगी। वो स्त्री आपकी मां-बहन, नानी-दादी, गर्ल फ्रेंड, पत्नी कुलीग, बैचमेट या क्लासमेट कोई भी हो सकती है। आज व्यापारिक स्थितियां पहले से अनुकूल रहेगी। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र पूर्ण रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा तालमेल बना कर चलेंगे। हर परिस्थिति में आपका सपोर्ट करेंगे। आज संतान पक्ष की टेंशने ख़त्म होंगी। अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिलेगा। आपका स्वास्थ बेहतर रहेगा। घर के बूढ़े लोगों को समय से समय से दवाइयां दें।

कर्क राशि

चंद्रमा की शुभ दृष्टि है आप पर आपका दिन उत्तम रहने वाला है। ऑफिस में दोस्तों के साथ मिलकर काम करेंगे। आज छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करें| टेट की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी भी लापरवाही निराशा का पात्र बना सकती है। आज लोग आपकी राय मागेंगे। आपका समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आंख की समस्या से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आज आपकी कोई LIC पूरी हो जाएगी। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

सिंह राशि

आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त रहेगा। दिन खुशहाल रहेगा। आपके गृहस्थ जीवन में खुशियां ही खुशियां आयेंगी। आज घर का माहौल उत्साह से भरा रहेगा। फ़ोन पर किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिल सकती है। कपड़ा व्यापारी आज कोई नयी योजना बनायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव प्रताप बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। लवमेट रिश्ते की बात घरवालों से कर सकते हैं। आपके प्रस्ताव के लिए थोड़ा समय लेंगे।

कन्या राशि

ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को समय से पूरा कर लेंगे। ऑफिस में आपकी सभी लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। कन्या राशि के लोग दोस्तों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। आप किसी कम्पटीशन में हिस्सा लेने का मन बनायेंगे। शाम में आप मार्किट जाने का प्लान बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता की अधिकता रहेगी। परिवार में किसी नन्हें मेहमान का आगमन हो सकता है। आपका स्वास्थ पहले से ऊर्जावान रहेगा।

तुला राशि

जीवन और व्यवहार में संतुलन ही आपका ध्येय है। दिन मिलाजुला रहेगा।  किसी बात पर स्वजनों से खिन्नता हो सकती है, सबसे मिलजुल कर रहे। कारोबार में आप बड़ों की सलाह ले सकते हैं। आमदनी के साथ साथ घर के खर्चों में भी वृद्धि होगी।  आपको माता की सेहत का ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है। वाहन लेने का विचार बना रहे लोग थोड़ा संयम रखें,जल्द अच्छा समय आएगा। पेट की समस्या से परेशान लोगों को आज आराम मिलेगी।  पारिवारिक सुख सहयोग में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

गुरु-शुक्र की युति आपके आज आपके दिन को ऊर्जा से भर देगी। आज बुजुर्गों के सेवाभाव में आपकी रूचि बढ़ेगी। उनसे आपको आशीर्वाद मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों की अधिक सेल से इनकम में मुनाफा होगा। अगर आप कोई नया कोर्स सीखना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप वाहन लेने का विचार बनायेंगे। घरवालों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।  कार्यक्षेत्र में आप नवीन प्रयत्न करेंगे। उसमे सफलता जरूर मिलेगी। आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त रहेगा।

धनु राशि

आपका तीर निशाने पर लग रहा है। निश्चिंत रहें। आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको स्वजनों से सम्मान मिलेगा। जिससे आपको गौरव महसूस होगा। किसी दोस्त से आपको गिफ्ट मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। मोबाइल शॉप के कारोबारियों को आज अधिक कस्टमर से लाभ मिलेगा।  बेरोजगारों को जीवन जीने की नयी दिशा मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्यों की जल्द से जल्द पूर्ती होगी।  आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लवमेट काफी दिनों बाद आज डिनर साथ में करेंगे।

मकर राशि

दिखाई देने वाले दुश्मन, दोस्त जैसा व्यवहार करते नजर आएंगे। मगर भीतर के दुश्मनों से सावधान रहें मतलब स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बाहर का खाना जहां तक हो सके न खाएँ करें। जो मित्र आपका विरोध करते थे आज आपके प्रोजेक्ट को देखकर आपकी तारीफ करेंगे। मार्केटिंग कर रहे लोगों को आज मनचाहा लाभ होगा। आपके वैवाहिक जीवन का अंधेरा ख़त्म होगा। रोशनी की नयी किरण खुशहाली लेकर आयेगी। ऑफिस से जुड़ी कोई बात अधिक न सोचें।  सबके साथ अपनापन बना कर रखें। प्रतियोगी परिक्षा के छात्रों को आगे बढ़ने के अनेको चांस मिलेंगे।

कुम्भ राशि

सितारे कहते हैं कि आज आपको खट्टे-मीठे अनुभव के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आप किसी नए कार्य को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। कई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसपर सोच विचार करना उचित रहेगा। आज कम समय में अपना कार्य पूरा कर लेंगे।  परिवार के साथ समय बिताएंगे। बच्चों के दिल की बात जानेंगे।  बेटे के भविष्य से सम्बंधित टेंशन हो सकती है। उसका निवारण जल्द निकल आयेगा। आपका स्वास्थ्य थोड़ी सामान्य रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों गुरुदेव आप पर मेहरबान हैं। आज आपको लाभ ही लाभ दिखाई दे रहा है। मगर अहंकार से दूर रहें। आप अपने समस्त तनावों का हल खुद ढूंढ लेंगे। आपको रुपए के लेन देन में सावधानी रखनी चाहिए। इससे आपकी आय में मजबूती रहेगी। अगर आप कवि ह्रद्य हैं तो आपके मन में कोई नयी कविता आ सकती है।  लेखन कार्य में रूचि बढ़ेगी। किसी विशेष स्नेहीजन का घर आना हो सकता है। इससे परिवार की खुशियों में चार चांद लगेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उर्जावान रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारियों को जारी रखें। आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago