Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: घर की तिजोरी में चुपचाप रख दें ये फूल फिर देखें कैसे होगा अद्भुत चमत्कार

Palash Flower For Money

शास्त्रों के मुताबिक कुछ पौधे दैवीय शक्ति से परिपूर्ण होते हैं। हिंदू धर्म में कई सारे ऐसे पौधे   की पूजा की जाती है क्योंकि इनमें देवी-देवताओं का निवास होता है। इन पेड़ो में पलाश को एक जरूरी वृक्ष भी माना जाता है। वास्तु के मुताबिक पलाश वृक्ष में त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) का वास होता है। मालूम हो, पलाश के फूल मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय होते हैं। पलाश के फूलों को टेसू फूल के नाम से भी जाना जाता है। यह फूल देखने में जितना खूबसूरत है, इसके चमत्कारी उपाय भी हैं। तो आइए जानते हैं पलाश के पेड़ के उपाय और फायदे।

पलाश फूल के अचूक उपाय…

-पलाश के फूल और एक नारियल को सफेद कपड़े में रखकर घर में धन के स्थान पर रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और कभी भी धन के मोह में नहीं पड़ना चाहिए। घर में पैसों का भंडार भर जाता है। अगर पलाश के ताजे फूल उपलब्ध नहीं हैं तो आप सूखे फूलों से भी इस उपाय को कर सकते हैं।

-शुक्रवार के दिन पलाश के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी के साथ-साथ ब्रह्मा, विष्णु और महेश की भी कृपा होती है और भौतिक सुखों में वृद्धि होती है।  विशेष रूप से पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में जन्में।

-लोगों को इस दिन पलाश के पेड़ की पूजा अवश्य करनी चाहिए, इससे उन्हें दोहरा फल मिलेगा।

-स्वास्थ्य लाभ के लिए रविवार के दिन पलाश के पेड़ की जड़ को शुभ मुहूर्त में लाएं। इसमें एक सूती धागा लपेटकर दाहिने हाथ पर बांध दें।  मान्यता है कि ऐसा करने से रोगी जल्द ही स्वस्थ हो जाता है।

-पलाश का पेड़ ग्रह शांति में भी बहुत फायदेमंद होता है।  पलाश की लकड़ी से हवन करने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं।