महिलाओं में बढ़ी Period Underwear की डिमांड, जानें ‘पीरियड पैंटी’ के फायदे और इसका इस्तेमाल ?

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शरीर में दर्द तो रहता ही है और ऊपर से बार-बार पैड चेंज करना भी पड़ता है। पैड बदलने की परेशानी के चलते मार्केट में 'पीरियड पैंटी' की डिमांड बढ़ गई है। 'पीरियड पैंटी' महिलाओं के लिए एक ऐसी अंडरवियर है, जो माहवारी के दौरान पैड, टैम्‍पोन और मेंस्ट्रुअल कप की तरह काम करती है। महिलाएं पीरियड्स के दौरान पहनकर काफी कम्फर्टेबल महसूस कर सकती है और पैड चेंज करने की झंझट से भी मुक्त हो जाती है।

पीरियड अंडरवियर को यूज करते समय महिलाएं पैड को अपने अंडरवियर में लगा सकती है। चाहे तो आप इन्हें बिना पैड के भी यूज कर सकती है। इस अंडरवियर में लिक्विड एब्‍जॉर्ब करने के लिए पहले से ही अंदर एक पैड लगा होता है, जो स्ट्रिप की मदद से टिका हुआ होता है। जिसके चलेत पैड के इधर-ऊधर होने का खतरा भी नहीं रहता। महिलाएं जरूरत पड़ने पर इस पैड को अंडरवियर से अलग भी कर सकती है। जो महिलाएं व्हाइट डिस्चार्ज या यूरिन लीक की समस्या से परेशान रहती है, वो भी इस अंडरवियर को बेफ्रिक होकर यूज कर सकती है।

इसे यूज करने से उन्हें गीलेपन नहीं लगेगा। यही नहीं, पीरियड अंडरवियर में लगे मुलायम कपड़े की वजह से रैशेज आदि की समस्या भी नहीं रहती। हल्के और सामान्य पीरियड्स होने पर इन्हें नॉर्मल अंडरवियर की ही तरह यूज किया जा सकता है, जिससे लीकेज बिल्‍कुल नहीं होती है। हैवी फ्लो वाले दिन आप अंडरवियर के अंदर पैड भी लगा सकती हैं, जो इन अंडरवियर के साथ ही उपलब्ध करवाए जाते है। खास बात ये है कि आप पीरियड अंडरवियर को साफ भी कर सकते है।

इस अंडरवियर में एक डिस्पोजेबल लगा हुआ होता है, जिसे आसानी से साफ किया जा सकता है। इसे एक बार इस्तेमाल करने के बाद साफ करके दूसरी बार इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर साफ-सफाई का ध्यान अच्छे से नहीं रखा जाता तो इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार पैड की तुलना में पीरियड अंडरवियर का इस्तेमाल आसान और फायदेमंद होता है।

पीरियड अंडरवियर के फायदे-

पीरियड अंडरवियर आपके उन दिनों को आसान और कम्फर्टेबल बना सकती है।

पीरियड अंडरवियर की मदद से आप पीरियड्स को दौरान आने वाली बदबू से भी बच सकते हैं।

हैवी ब्लीडिंग की शिकायत करने वाली महिलाएं इसे यूज करके टेंशन फ्री होकर कहीं भी घूम सकती हैं।

ट्रेवलिंग के लिए भी यह अंडरवियर अच्छा ऑप्शन है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago