Hindi News

indianarrative

सितंबर में राशि परिवर्तन कर ये पांच ग्रह करेंगे बवाल, जानिए गोचर का दिन और समय

courtesy google

कल से सितंबर का महीना शुरु हो जाएगा। सितंबर का ये महीना कई राशियों के खुशहाली लेकर आएगा, क्योंकि सितंबर में कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सितंबर माह में 5 ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इन ग्रहों में बुध, गुरु सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रह शामिल हैं।

6 सितंबर को शुक्र और मंगल ग्रह अपनी राशियां बदलेंगे। एक ओर शुक्र जहां तुला राशि में प्रवेश करेगा, तो वहीं मंगल कन्या राशि में डेरा डालेगा।

14 सितंबर को गुरु का गोचर होगा, जो कि एक महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन है। देवगुरु बृहस्पति इस दिन मकर राशि में आएंगे।

17 सितंबर को सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

22 सितंबर को  बुध देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां ये शुक्र ग्रह के साथ युति करेंगे।

 

तुला राशि- 6 सितंबर को शुक्र देव कन्या राशि से निकलकर स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे। शुक्र इस राशि में 2 अक्तूबर 2021 तक रहेंगे। इसके बाद ये वृश्चिक राशि में चले जाएंगे। शुक्र देव को संसार के भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। ये वृष और तुला राशि का स्वामी हैं।

कन्या राशि- 6 सितंबर को मंगल ग्रह भी सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में 22 अक्तूबर तक स्थित रहेंगे। इस राशि में मंगल देव के आने से जहां कुछ राशियों को फायदा होगा तो वहीं कुछ राशियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। मंगल ग्रह को क्रोध, युद्ध, पराक्रम, साहस, सैन्य शक्ति, भूमि, रक्त आदि का कारक माना जाता है। ये मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। 

मकर राशि- 14 सितंबर को बृहस्पति देव धनु से शनि देव की राशि मकर में गोचर करेंगे और इस राशि में ये 21 नवंबर 2021 तक स्थित रहेंगे। गुरु के मकर राशि में आने से सभी राशियों पर इस परिवर्तन का शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, भाग्य, विवाह, वृद्धि, गुरु, संतान आदि का कारक माना जाता है। इस विशाल ग्रह को धनु और मीन राशि का स्वामित्व प्राप्त है। 

कन्या राशि-  17 सितंबर को सूर्य देव सितंबर माह में अपनी स्वराशि सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में 17 अक्तूबर 2021 तक रहेंगे और फिर कन्या राशि में चले जाएंगे। सूर्य ग्रह को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है।

तुला राशि- 22 सितंबर को बुध देव कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध 2 अक्तूबर 2021 तक रहेंगे। बुध के सिंह राशि में गोचर से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं।