Ease of Living Index: रहने के लिए बेंगलुरु देश की बेस्ट सिटी, दिल्ली में घुटा दम

<p>
देश में कई मैट्रो सिटी हैं जहां लोग जा कर बसना चाहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत का कौन सा शहर रहने के लिए सबसे बेहतर है। कर्नाटक का बेंगलुरु प्रवासियों के रहने के लिए सबसे बढ़िया शहर माना गया है। देश में रहने के लिहाज से बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद बेस्ट शहर हैं। यह जानकारी ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स (EoLI) 2020 की फाइनल रैंकिंग्स से सामने आई है। इस रैंकिंग को आवास व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने घोषित किया। उन्होंने म्यूनिसिपल परफॉरमेंस इंडेक्स (MPI) 2020 की भी घोषणा की। EoLI 2020 के तहत रैंकिंग्स दो कैटेगरी में घोषित हुई हैं। पहली 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर और दूसरी 10 लाख से कम आबादी वाले शहर। 2020 में हुए असेसमेंट में 111 शहर शामिल रहे। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में बेंगलुरु रहने के लिए सबसे बेस्ट साबित हुआ। इसके बाद पुणे, अहमदाबाद, चेन्नई, सूरत, नवी मुंबई, कोयम्बटूर, वडोदरा, इंदौर और ग्रेटर मुंबई रहे।</p>
<p>
10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में शिमला ईज ऑफ लिविंग में सबसे बेस्ट रहा। इसके बाद भुवनेश्वर, सिलवासा, ककिनादा, सलेम, वेल्लोर, गांधीनगर, गुरुग्राम, Davangere और तिरुचिरापल्ली रहे। MPI 2020 के तहत म्यूनिसिपैलिटीज को भी दो कैटेगरी 10 लाख से कम आबादी और 10 लाख से ज्यादा आबादी में बांटा गया। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाली कैटेगरी में इंदौर बेस्ट म्यूनिसिपैलिटी बनकर उभरा।</p>
<p>
EoLI किसी शहर में जीवन की गुणवत्ता और शहरी विकास के लिए विभिन्न पहलों के असर का आकलन करता है। इसमें शहरों में जीवन की गुणवत्ता, शहर की इकोनॉमिक एबिलिटी, सस्टेनेबिलिटी और रिजीलिएंस को भी समझा जाता है। इसके अलावा शहरी एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा उपलब्ध कराई गई सर्विसेज पर निवासियों के विचार भी जाने जाते हैं। वहीं एमपीआई में म्यूनिसिपैलिटी का आकलन सर्विसेज, फाइनेंस, पॉलिसी, टेक्नोलॉजी और गवर्नेंस के आधार पर किया जाता है।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago