Saturday Remedies: अगर कुंडली में कमजोर है शनि ग्रह की रफ्तार तो इन उपायों का करें इस्तेमाल, भाग्य देगा साथ

शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। अच्छे बुरे कर्मों के अनुसार शनिदेव व्यक्ति को फल देते हैं। इंसान ही नहीं, बल्कि देवता भी शनि देव की प्रकोप से डरते हैं। जिसकी कुड़ली में शनि ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, वह राजा बन जाता है। शनि खराब हो तो राजा भी रंक हो जाता है। श​नि के मजबूत होने से लोहे, मशीनरी, कारखाने से जुड़े बिजनेस में काफी तरक्की होती है। कोर्ट केस में विजय मिलती है। शनि को न्याय का प्रतीक माना जाता है। अगर शनि मजबूत है तो फिर आपके साथ अन्याय नहीं हो सकता है। जब शनि खराब होता है तो फिर बड़े से बड़े कष्ट झेलने पड़ते हैं। चलिए आपको बताते है कि शनि ग्रह को किन उपायों से मजबूत किया जा सकता है।

शनि ग्रह को मजबूत करने के उपाय

यदि आपका शनि ग्रह कमजोर है तो आपको कम से कम 19 शनिवार का व्रत रखना चाहिए। अधिकतम 51 शनिवार व्रत रख सकते हैं। इससे शनि मजबूत होता है।

शनिवार के दिन काला कपड़ा पहनें और ओम प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम: मंत्र का जाप कम से कम 5 माला करें। इसे आप 11 या 19 माला भी कर सकते हैं। इससे शनि मजबूत होता है।

शनिवार को एक पात्र में जल, दूध, चीनी, काला तिल और गंगाजल भरकर रख लें। मंत्र जाप के बाद पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके पीपल के जड़ को अर्पित कर दें। ऐसा करने से भी शनि ग्रह मजबूत होता है।

शनिवार के दिन उड़द से बनी पंजीरी, पकौड़ी, चीला, बड़ा आदि सेवन करना चाहिए। सरसों के तेल में बने भोज्य पद्यार्थ खाना चाहिए। इससे भी शनि ग्रह मजबूत होता है।

इस दिन आप फल में केले का सेवन कर सकते हैं। यह भी मददगार होता है।

शनि को प्रबल करने के लिए आप कंबल, जूता, चप्पल, लोहा, काले कपड़े और नारियल जटा वाला दान कर सकते हैं। शनिवार को सरसों तेल, भैंस और काली गाय का दान भी उपयोगी होता है।

जिन लोगों का शनि कमजोर होता है, उन लोगों को नीलम पहनना चाहिए। हालांकि इसके लिए आप किसी योग्य ज्योतिषाचार्य की मदद लें तो अच्छा रहेगा।

यदि नीलम आपके लिए संभवन नहीं है, तो आप शनि ग्रह के उपरत्न जमुनिया नीली, काला अकीक, लाजवर्त भी पहन सकते हैं। यह भी शनि ग्रह को मजबूत करेगा।

पराई स्त्री से संबंध न रखें, अहंकार न करें, गरीब और लाचार लोगों की मदद करें, सफाई करने वालों से अच्छा व्यवहार करें, स्वयं साफ-सफाई से रहें। इससे भी शनि ग्रह मजबूत होता है।

शनि को मजबूत करने के लिए शनि देव, हनुमान जी और भगवान शिव की आराधना करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी शनि की खराब स्थिति को ठीक करने में मदद कर सकता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago