शनि का राशि परिवर्तन बाईडेन स्वास्थ्य के लिए ‘खतरनाक’, PM Modi करवाएंगे रूस-यक्रेन का समझौता!

माधव मास की चतुर्दशी और शुक्रवार को शनि देव कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं। दुनिया भर में शनि के राशि परिवर्तन के व्यापक परिणाम देखने को मिलेंगे। मसलन, पुतिन सख्त दिखाई देंगे। जेलेंसकी समझौते के लिए ज्यादा झुके नजर आ सकते हैं तो जो बाईडेन के स्वास्थ्य के चिंता पैदा करेंगे। ब्रिटेन को तेल की मंहगाई से कुछ राहत मिल सकती है। शनि भारत के प्रधानमंत्री की छवि विपरीत परिस्थितियों में उभार कर निखारेगा।

प्रधानमंत्री मोदी विश्व के किसी बड़े त्रिपक्षीय समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा सकता है। यह समझौता रूस-यूक्रेन भी हो सकता है। एक बात और फिलिस्तीन-हमास-तालिबान-अलकायदा, जैश-ए-मुहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और अन्य आतंकी गिरोहों के लिए शनि वक्र दृष्टि डालेंगे। इन्हें पालने वाले देशों और सरकारों के लिए आने वाला महीना ठीक नहीं है। पीड़ित-शोषित भू-भागों को शनिकृपा दृष्टि से देखेंगे। शनि के परिवर्तन का विश्व की कुछ महत्वपूर्ण हस्तियों पर क्या असर होगा यह तो आपने जान लिया, चलिए अब देखते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक शनि के राशि परिवर्तन का क्या असर होने वाला हैः

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में आय में वृद्धि होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। परन्तु खर्चों की अधिकता भी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। माता का साथ मिलेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार में लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

वृष राशि- मन परेशान रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार से अलग रहना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। क्रोध की त्रीवता में कमी आएगी।

मिथुन राशि-  मानसिक शान्ति‍ तो रहेगी परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।  धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। माता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कुछ च‍िंता रहेंगी।

कर्क राशि-  संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। सन्तान सुख में बढ़ोतरी की उम्‍मीद है। पिता का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्ष‍िक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं।

सिंह राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। कारोबार के विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। मन में नकारात्‍मक व‍िचारों का प्रभाव हेा सकता है। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकती है। रहन-सहन कष्‍टमयी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

कन्या राशि- मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पर‍िवार से दूर जाना हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सुखद समाचार म‍िलेगा।

तुला राशि-  आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। क‍िसी पुराने म‍ित्र से भेंट हो सकती है।

वृश्चिक राशि- घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रख-रखाव और साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। लोहे के उपयोग से बचें। लोहे के बर्तनों में बने भोजन से भी अगर बचा जाए तो बेहतर होगा। काले वस्त्र पहनने से भी परहेज करें।

धनु राशि- मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। लाभ के नए अवसरों की प्राप्‍त‍ि होगी।

मकर राशि-  मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। कारोबार में तरक्की होगी। किसी पैतृक सम्पत्‍ति से धन की प्राप्‍ति हो सकती है। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय बढ़ोतरी होगी। धार्म‍िक यात्रा पर जाना हो सकता है।

कुंभ राशि- नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्चपद की प्राप्ति‍ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। माता से धन की प्राप्‍ति‍ होने की उम्‍मीद है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago