बुध, गुरु, सूर्य, मंगल और शुक्र इन पांच राशियों पर रहेंगे मेहरबान, किसी की लगेगी लॉटरी तो किसी की बढ़ेगी प्रॉपर्टी

आज सितंबर माह का पहला दिन हैं। सितंबर का ये महीना कई राशियों के खुशहाली लेकर आएगा, क्योंकि सितंबर में कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सितंबर माह में 5 ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इन ग्रहों में बुध, गुरु, सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रह शामिल हैं। 6 सितंबर को शुक्र और मंगल ग्रह अपनी राशियां बदलेंगे।

एक ओर शुक्र जहां तुला राशि में प्रवेश करेगा, तो वहीं मंगल कन्या राशि में डेरा डालेगा। 14 सितंबर को गुरु का गोचर होगा, जो कि एक महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन है। देवगुरु बृहस्पति इस दिन मकर राशि में आएंगे। 17 सितंबर को सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। 22 सितंबर को  बुध देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां ये शुक्र ग्रह के साथ युति करेंगे।

तुला राशि- 6 सितंबर को शुक्र देव कन्या राशि से निकलकर स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे। शुक्र इस राशि में 2 अक्तूबर 2021 तक रहेंगे। इसके बाद ये वृश्चिक राशि में चले जाएंगे। शुक्र देव को संसार के भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। ये वृष और तुला राशि का स्वामी हैं।

यह भी पढ़ें-  LPG Price Hike: सितंबर आते ही बढ़े रसोई गैस के दाम, जानिए कितना महंगा हुआ एलपीजी सिलिंडर

कन्या राशि- 6 सितंबर को मंगल ग्रह भी सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में 22 अक्तूबर तक स्थित रहेंगे। इस राशि में मंगल देव के आने से जहां कुछ राशियों को फायदा होगा तो वहीं कुछ राशियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। मंगल ग्रह को क्रोध, युद्ध, पराक्रम, साहस, सैन्य शक्ति, भूमि, रक्त आदि का कारक माना जाता है। ये मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है।

मकर राशि- 14 सितंबर को बृहस्पति देव धनु से शनि देव की राशि मकर में गोचर करेंगे और इस राशि में ये 21 नवंबर 2021 तक स्थित रहेंगे। गुरु के मकर राशि में आने से सभी राशियों पर इस परिवर्तन का शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, भाग्य, विवाह, वृद्धि, गुरु, संतान आदि का कारक माना जाता है। इस विशाल ग्रह को धनु और मीन राशि का स्वामित्व प्राप्त है।

कन्या राशि-  17 सितंबर को सूर्य देव सितंबर माह में अपनी स्वराशि सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में 17 अक्तूबर 2021 तक रहेंगे और फिर कन्या राशि में चले जाएंगे। सूर्य ग्रह को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है।

तुला राशि- 22 सितंबर को बुध देव कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध 2 अक्तूबर 2021 तक रहेंगे। बुध के सिंह राशि में गोचर से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago