Shaniwar ke Upaay: शनि की साढ़े साती और ढैय्या से बचना है तो करें ये आसान से उपाय

न्याय के देवता शनिदे कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं। ऐेसे में साढेसाती और ढैय्या का प्रभाव भी राशियों पर बदल रहा है।  शनिवार के दिन कुछ उपायों को करने से शनिदेव की प्रतिकूल दशा में भी आप मौज मस्ती में अपने दिनों को गुजारेंगे।

न्याय के देवता शनिदेव मनुष्य के अच्छे-बुरे कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। जिन पर शनि अच्छा प्रभाव होता है, उनको राजपद या राजसुख मिलता है। वहीं शनि जिनका अच्छा नहीं होता है वे शनि की ढैया व साढ़ेसाती और महादशा एवं अंतर्दशा में भयंकर कष्ट पाते हैं।

शनिवार का उपवास

शनिवार को शनिदेव का दिन है इसलिए बहुत से लोग दुखों और परेशानियों से मुक्ति के लिए शनिवार को उपवास रखते हैं। शनिदेव की कृपा पाने के लिए और शनि को सकारात्मक बनाने के लिए शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय अवश्य करने चाहिए। आइए जानते हैं शास्त्रों में बताए गए इन उपायों के बारे में जिनसे शनिदेव आपको साढ़ेसाती में खुशहाल बनाए रखते हैं।

शनि को शांत करने के लिए करें भगवान शंकर की पूजा

भगवान शिव, शनिदेव के गुरु हैं। शनिवार को भगवान शिव की आराधना करने से शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है। शनिवार का दिन हनुमानजी की पूजा के लिए भी विशेष माना गया है। शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से हर पीड़ा से मुक्ति मिलती है। जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

कैसे करें शनियंत्र की स्थापना

शनिवार के दिन स्नान आदि से निवृत होकर काले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए और इसके बाद शनिदेव की विधि विधान से पूजा करें। शनि यंत्र की भी पूजा कर सकते हैं। ऐसा करने से नौकरी, धन या व्यापार से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

लोहे के कटोरे में तेल भर कर उसमें अपने चेहरे छाया देखें और दान कर दें

शनिवार के दिन तिल या सरसों के तेल का छायापात्र दान करना चाहिए। शनिवार को काले कुत्ते को सरसों के तेल में चुपड़ी रोटी खिलाएं, इससे संचित धन में वृद्धि होती है। शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। तुलसी के पौधे पर शनिवार के साथ हर रोज सुबह शाम दीपक जलाएं। शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और काली उड़द या काले तिल भी शनिदेव को अर्पित करें। शनिवार के दिन जरूरतमंद की मदद अवश्य करें, ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

काली चीज, काला पशु और लोहा न खरीदें

शनिवार के दिन लोहा, काली वस्तुएं, छाता, उड़द दाल, चमड़े के जूते नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन गेंहू पिसवाएं और कुछ काले चने भी इसमें मिला लें। इससे आर्थिक समृद्धि का वरदान मिलता है। इस दिन किसी से झूठ बोलना, छल करना, किसी को अपमानित करना आदि भूलकर नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं।

काली गाय या काले कुत्ते को रोटी खिलाएं

शनिवार शाम काले कुत्ते या फिर काली गाय को रोटी खिलाने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और भाग्य में वृद्धि होती है। शनिवार के दिन लोहे का सामान न खरीदें। इस दिन नमक का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। शनिवार के दिन झाडू खरीदना शुभ माना जाता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago