जीवनशैली

आज शनिवार को जरूर कर लें ये अचूक उपाय,2 दिन बाद शनि अस्त होकर देंगे घोर कष्ट

Shaniwar Upay: ज्योतिष में शनि को बेहद क्रूर ग्रह माना गया है। शनि किसी के साथ रहम नहीं करते हैं यही एक खास वजह भी है कि शनि के नाम से भी लोग खौफ खाते। दूसरी तरफ इन्हें न्याय का देवता भी कहते हैं। शनि देव लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनि देव जिससे नाराज होते हैं, उस पर अशुभ प्रभाव डालते हैं। पंचांग के अनुसार शनि 17 जनवरी 2023 से कुंभ राशि में संचरण कर रहें हैं। कुंभ में शनि गोचर से कुंभ राशि, मकर राशि और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है तो वहीं कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव शुरू हो गया है। ज्योतिष में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव बहुत कष्टकारी माना गया है।

पंचांग के अनुसार 2 दिन बाद शनि कुंभ राशि में अस्त होने जा रहें हैं। ऐसे में कुछ राशियों के लोगों के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। शनि की बुरी नजर से और इस चुनौतीपूर्ण समय से बचने के लिए आज शनिवार का दिन बेहद शुभ और उपयोगी है क्योंकि शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। शनिवार के दिन इन उपायों को करने से शनि देव अति प्रसन्न होगें और अपनी कृपा बरसाएंगे। शनि देव की कृपा से हर मुसीबत से छुटकारा मिलेगा। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

ये भी पढ़े: shaniwar ka rashifal:इस शनिवार दुश्मनों पर प्रहार! देखिए मेष से मीन तक का हाल

शनिवार के उपाय

आज शनिवार के दिन ये उपाय करने से शनि की बुरी नजर से मुक्ति मिलती है।

-जरूरतमंद लोगों के प्रति सेवा का भाव बनाए रखें तथा कुष्ट रोगियों की सेवा करें, दवा-पट्टी का दान करें।

-शनि मंदिर में जाकर शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं और नियमित रूप से 11 छाया दान करें।

-हर शनिवार के दिन शाम को शनि चालीसा और शनि मंत्रों का जाप करें।

-शनिवार के दिन शनि कि पूजा करने के बाद शनि से जुड़ी चीजों का दान करें।
घर में शमी का पौधा लगाएं।

-जीव-जंतुओं की बेहतरी के लिए प्रयास करें। इन्हें नुकसान न पहुंचाएं। प्रकृति की सेवा करें।

-नियम न तोड़ें और अनुशासन का पालन करें। किसी के साथ अन्याय न करें क्योंकि शनि देव अन्याय करने वाले को कठोर दंड देते है।

-शनिवार के दिन नारियल का मुंह काटकर उसमें शक्कर और आटा भर दें। इसके बाद इसे चीटियों के स्थान पर रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते है और आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago