Sunday Astro Good Luc Tips: संभल कर रहें लालच में न फंसें, घूसखोरी का लग सकता है दाग, ऐसे करें बचाव

अंतरिक्ष मण्डल में कई ग्रहों के राशि परिवर्तन के दौरान शुभ योग बन रहे हैं। इन योगों का विभिन्न राशियों पर अलग-अलग असर होना भी तय है। कुछ राशियों के लिए ये योग लाभकारी साबित होंगे तो अन्याय और भ्रष्टाचार में लिप्त रहने वाले लोगों की शामत आने वाली है। ध्यान रहे इस दौरान अगर कोई अनैतिक कार्य करने के लिए प्रेरित करे तो कभी लालच में न पड़ें। आगे चलकर या तुरंत कोई बड़ा नुसकसान हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा पर प्रश्न और आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। आइए अब जानते हैं राशि वार सभी 12 राशियों का आज का राशिफल-

मेष राशिः आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। धार्म‍िक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। खर्चों की अध‍िकता से परेशान रहेंगे। आज पैसा प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

वृष राशिः मन में द्वंद रह सकता है। मेडिटेशन करें और मन शान्त करने क प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है।

मिथुन राशिः शरीर आज साथ नहीं देगा। ठण्डे-गरम से सावधान रहें। अगर रविवार को ऑफिस जाते हैं तो सुखद की स्थिति रहेगी। नए कपड़े खऱीद सकते हैं या खरीदने का प्लान बना सकते हैं। सूर्य ढलने के साथ मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। खुद पर नियंत्रण रखें वरना स्वास्थ्य पर असर हो सकता है।आत्मविश्वास में भी कमी हो सकती है।

कर्क राशिः रविवार को सुबह से दिल-दिमाग मे ऊल-जलूल विचार आएंगे। मन परेशान रहेगा। अपने काम पर खुद को कंसन्ट्रेट रखें और संयमित रखें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कारोबार में सुधार के लिए प्रयास करें। पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी को अभी स्वास्थ्य विकार रहेंगे।

सिंह राशिः आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। संयत रहें। परिवार में शान्ति रहेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। माता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन में च‍िंता बढ़ सकती हैं।

कन्या राशिः आपकी सौम्यता से आस-पास के लोग प्रभावित हो सतते हैं। नौकरी-व्यवसाय में बदलाव की सम्भावना बन रही है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे। आय में वृद्धि भी होगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। संचित धन में कमी आएगी। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। म‍ि‍त्रों के सहयोग म‍िलेगा।

तुला राशिः अगर आप टीचर या रिसर्च कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। कोई नया शोद्ध कर सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। संपत्‍त‍ि से आय के साधन बनेंगे।

वृश्चिक राशिः वाणी में मधुरता रहेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। यात्रा का साथ मिलेगा। पुराने म‍ित्रों से भेंट होगी।

धनु राशिः मन प्रसन्न रहेगा। मगर प्रसन्नता में शिष्टाचार न भूल जाएं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मेहनत अधिक रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। मन में सकारात्मकता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता से धन की प्राप्‍त‍ि के योग बन रहे हैं।

मकर राशिः आज आपको लोग उत्तेजित कर सकते हैं। किसी अप्रिय काम के लिए उकसा सकते हैं। आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। माता का साथ मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

कुंभ राशिः आज आपके दिमाग पर दिल हावी रह सकता है। कोई भी फैसला भावनाओं बह कर तर्कों की कसौटी पर कस कर ही लें। मन को वश में रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में मेहनत अधिक रहेगी। मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। लंबे समय से चले आ रहे व‍िवाद से मुक्‍त‍ि म‍िलने के योग हैं। सुखद समाचार म‍िलेगा।

मीन राशिः आपके लिए भी सलाह यही है कि अपने क्रोध और भावना पर नियंत्रण रखें। मन को शान्त रखने के प्रयास करें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार विस्तार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। खर्चों में वृद्धि भी होगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago