जीवनशैली

Rashifal: संडे बनेगा ‘फन डे’ या रंग में पड़ जाएगा भंग? देखें मेष से मीन तक हाल

Sunday Ka Rashifal: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 10 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजे तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जाएगा। साथ ही आज रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा है। वहीं आज सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर शुक्राचार्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। 6 अप्रैल को दोपहर पहले 11 बजे तक मेष राशि में ही गोचर करते रहेंगे। इसके बाद वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र, वृष और तुला राशि का स्वामी है, जबकि मीन राशि में यह उच्च का और कन्या राशि में नीच का होता है। शुक्र विवाह, प्रेम, विलासिता, सुख-समृद्धि, वाहनों, कला, नृत्य, संगीत, अभिनय, जुनूनृ और काम का प्रतीक है। शुक्र के संयोग से ही लोगों को नाम व ख्याति पाने के योग्य बनते हैं। आइये अब जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि: मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेंगी।

वृष राशि: मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी के परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि मिलेगी। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

मिथुन राशि: आत्मविश्वास में लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि: आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती है। संतान को कष्ट होगा।

सिंह राशि: आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। माता का साथ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अज्ञात भय से परेशान रहेंगे।

कन्या राशि: पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

ये भी पढ़े: एक साथ लगा लें ये दोनों पौधे फिर देखें कमाल,चंद घंटो मे पलट जाएगी किस्मत

तुला राशि- मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि– आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त भी हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। सेहत का का ध्यान रखें। क्रोध की अधिकता रहेगी।

धनु राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी विशेष कार्य के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ की चिंता रहेंगी।

मकर राशि- आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। संयत रहें। क्रोध से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति से भी धन मिल सकता है। मित्रों से भेंट हो सकती है।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। संयत रहें। क्रोध से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति से भी धन मिल सकता है। मित्रों से भेंट हो सकती है।

मीन राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। भाइयों से मनमुटाव की स्थिति रहेगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago