Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण आज, ये 5 राशि वाले रहे बेहद सावधान, 148 साल पहले बना ऐसा संयोग

आज इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। इसमें सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते है। ऐसे में कुछ समय के लिए चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य की रोशनी को रोक देता है और इसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। ये सूर्य ग्रहण यूरोप, नॉर्थ अमेरिका और एशिया के कई हिस्सो में इस ग्रहण को साफ तौर पर देखा जा सकता है। भारत में ये ग्रहण लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में सबसे पहले दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार ये दोपहर 1.42 बजे शुरू होगा और शाम 6.41 बजे खत्म हो जाएगा।

आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण के दिन खास संयोग बन रहा है। इस दिन सूर्य और शनि का अद्भुत योग है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस तरह का संयोग 148 साल पहले 26 मई 1873 को बना था। शनि को सूर्य पुत्र कहा गया है। शनि जन्म दिवस के दिन साढ़ेसाती और ढैय्या वालों को विशेष पूजा करनी चाहिए। शनि जयंती के साथ-साथ ज्येष्ठ अमावस्या भी है। इसलिए संभव है सूर्य ग्रहण आपकी राशि पर असर डाल सकता है। सूर्य की इन पांच राशियों पर तिरछी नजर होंगी। चलिए आपको बताते है कि इन राशि वाले लोग कैसे सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभावों से खुद का बचाव करें।

वृषभ राशि- सूर्य ग्रहण के दौरान वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। रिलेशनशिप के मामले में भी यह समय वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है।

मिथुन राशि- ग्रहण के दौरान मिथुन राशि वालों को कई तरह के उतारचढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। शेयर बाजार में निवेश का सोच रहे हैं तो फिलहाल के लिए ये फैसला टाल देना उचित होगा।

सिंह राशि- यह सूर्य ग्रहण सिंह राशि के लिए काफी परेशानी लेकर आ सकता है। इस वक्त आपको काफी संभालकर पैसे खर्च करने चाहिए।

तुला राशि- ज्योतिषविदों की मानें तो तुला राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। इस समय गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो नौकरी और बिजनस दोनों में ही आपका मन काम करने में नहीं लगेगा। आप खुद को तनाव ग्रस्त महसूस कर सकते हैं।

मकर राशि- सूर्य ग्रहण मकर राशि के लोगों पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। इस वक्त अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। इस समय अगर आप जॉब बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो इस विचार को त्याग दें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago