SUV: Tata Punch की कीमत से उठा पर्दा, लोग खरीदने को बेकरार, देखें फीचर्स और खासियत

भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स अपनी नई कार 'टाटा पंच' को ले आई है। इसे बिक्री के लिए भारतीय बाजार में 20 अक्टूबर को उतारा जाएगा।

टाटा पंच को बनाते समय 5 चीजों का खास ख्याल रखा गया है- commanding driving position, high ground clearance, space and comfort और ग्राहकों की safety

टाटा पंच कंपनी की पहली एसयूवी है जिसे अल्फा आर्किट्रेक्चर पर तैयार किया गया है। इसका अग्रेसिव फ्रंट लुक और स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन आपको सफारी की याद दिलाया है।

इस माइक्रो एसयूवी को Pure, Adventure, Accomplished और Creative जैसे 4 वेरिएंट के साथ पेश किया गया है।

टाटा पंच को कुल 9 कलर ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया गया। जिनमें 3 मोनोटोन और 6 डुअल टोन कलर ऑप्शंस होंगे।

टाटा पंच को प्रीमियम हैचबैक ऑल्ट्रोज की तर्ज पर अल्फा प्लैटफॉर्म पर डिवेलप किया गया है। इसमें 16 इंच की डुअल टोन अलॉय व्हील्ज देखने को मिलेंगी।

टाटा मोटर्स ने इस SUV के लुक पर खास ध्यान दिया है, जो इसका प्लस प्वाइंट है। इसमें नेक्सॉन की तरह ब्लैक कलर का ग्रिल दिया गया है, जिसमें तीन tri-arrow पैटर्न देखने को मिलते हैं। इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिलते हैं, जिनके ठीक ऊपर LED DRL दिए गए हैं।

एसयूवी वाली फील देने के लिए कार में तीन ट्रैक्शन मोड- Sand, Mud और Rock मिलते हैं। हालांकि यह सुविधा AMT गियरबॉक्स के साथ ही होगी। इसमें 187mm का ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है, ताकि आपको मुश्किल रास्तों पर भी परेशानी ना हो।

इसका डुअल टोन ब्लैक एंड व्हाइट इंटीरियर भी काफी अच्छा लगता है। इसके AC वेंट्स पर जो ब्लू एलिमेंट दिया गया है, वो आपका ध्यान जरूर आकर्षित करेगा। कार के टॉप वेरिएंट में आपको 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट करता है।

Harmon का म्यूजिक सिस्टम मिलता है जो हम टाटा की बाकी गाड़ियों में भी एक्सपीरियंस कर चुके हैं। इसमें 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्सटर मिलता है, जो टाटा Altroz से लिया गया है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago