नवंबर में आने वाले 25 दिन इन राशि वालों के लिए साबित होंगे वरदान, लाखों की लगेगी लॉटरी

नवंबर में कई बड़े ग्रह-नक्षत्र राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इस गोचर से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। नवंबर का महीना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों के लोगों के लिए आने वाले 25 दिन किस्मत को जगाने का काम करेंगे। चलिए आपको बताते हैं कि ऐसी राशियों के बारे में, जिनके लिए नवंबर का महीना बेहद लकी रहने वाला है।

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। 16 नवंबर के बाद तनाव व क्रोध में कमी आ सकती है। परंतु संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी रहें। तीन नंबर के बाद किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। 21 नवंबर के पश्चात शैक्षिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

तुला राशि- मास के प्रारंभ में क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। तीन नवंबर से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 15 नवंबर से मानसिक तनाव में कमी आ सकती है, परंतु बातचीत में संतुलित रहें। 21 नवंबर से शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है।

धनु राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। तीन नवंबर के बाद कारोबार के विस्तार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। 16 नवंबर के बाद नौकरी में कठिनाई आ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 21 नवंबर से परिस्थितियों में सुधार होगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा।

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। तीन नवंबर के बाद किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। 16 नवंबर से आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 21 नवंबर से कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता का सानिध्य मिलेगा।

कुंभ राशि- तीन नवंबर से संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 16 नवंबर से कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। कठिनाइयों में कमी आएगी, परंतु परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। परंतु दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। 21 नवंबर से धन की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago