Rashifal: रविवार को घर में आएगी खुशहाली या मन रहेगा उदास? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

आज आषाढ़ माह प्रदोष के पावन दिन पर कृतिका नक्षत्र है व चन्द्रमा वृष राशि में है। शनि आज कुम्भ राशि में है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल जीवन की दशा और दिशा तय करने में बड़ा अहम रोल अदा करती है। आज रविवार का दिन है और ये दिन  सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। तो आइये आपको बताते हैं आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। तनाव से बचकर रहें। रुके हुए काम बनेंगे।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिल सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आय की स्थिति में सुधार होगा। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि- आत्मसंयत रहें। परिवार में सद्भाव बनाये रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। मन अशान्त रहेगा। मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है। कला-संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

कर्क राशि- मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास भी रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। खर्चों की अधिकता से परेशान भी हो सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

सिंह राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या राशि- अति उत्साही होने से बचें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वाभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्चों में वृद्धि होगी। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनेता से भेंट हो सकती है।

तुला राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार का भी ध्यान रखें। क्रोध की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों से सम्बन्धों में सुधार होगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नकारात्मक विचारों से बचें। कारोबार का व‍िस्‍तार हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

धनु राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन अशान्त भी हो सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने के लिए प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। 27जून के बाद भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार विस्तार के लिए भाई-बहनों का साथ मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। शैक्ष‍िक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अनियोजित खर्च में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान को कष्ट रहेगा।

कुंभ राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति‍ हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

मीन राशि- परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता का साथ मिलेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। मन अशान्त रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago