14 मई 2022 का राशिफल, यहां जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

शनिवार को चंद्रमा का संचार तुला राशि में होगा। वहीं आज ही सूर्य मेष राशि में संचार करते हुए वृक्ष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में ग्रह नक्षत्रों की स्थिति में आपका दिन कैसा रहने वाला है। तो चालिए आपको बताते हैं।

मेष: मेष राशि के लोगों का आज के दिन कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर की जिम्मेदारियां निभाने की दिशा में भी आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं। नौकरी में धन का फायदा होगा और प्रमोशन भी होगा। व्यापारियों के लिए मुनाफे की स्थिति बन रही है। कामकाज की जगह पर सहयोगियों को आप से ईर्ष्या हो सकती है।

वृषभ: वृषभ राशि के लोगों के व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा। आपका आज का पूरा दिन काफी अच्छे से व्यतीत होग। आप परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा टाइम स्पेंड कर सकेंगे। अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बेहतर तरह से पूरा करेंगे। व्यापार में आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

मिथुन:  मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा। मन में किसी तरह की बात को दबा कर नहीं रखें।  तरक्की के नए मार्ग खुलते दिख रहे हैं। महिलाओं को अपने करियर के बारे में ज्यादा गहराई से सोचने की जरूरत है। छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन मन में डर भी बना रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है।

कर्क: कर्क राशि के लिए आज का दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण रहेगा। कपड़ा व्यापारियों के लिए दिन बहुत शुभ है। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश किया जा सकता है। नौकरी में सफलता मिलेगा। शादीशुदा माहिलाओं के ससुराल के लोगों से अच्छी बातचीत होगी। घर- परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा। कुल मिलाकर पूरा दिन मौज-मस्ती से बितेगा।

सिह : सिंह राशि के लोग आज किसी की बात को दिल पर न लें। व्यापार करने वालें लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी करने वालों को आर्थिक स्वरूप से समक्ष बनने की जरूरत होगी। काम के मामले में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा।

कन्या: कन्या राशि के लिए अच्छी खबर यह है कि आज ईश्वर की कृपा से आपके बहुत सारे काम बन सकते हैं। अपने पार्टनर के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं। आज व्यापारी वर्ग को भी खास रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए।

तुला: तुला राशि के लोगों के लिए आज काम में अच्छे अवसर हासिल हो सकते है। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने जीवनसाथी की बात माननी पड़ सकती है। व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। छात्रों का मन पढाई में नहीं लगेगा। नौकरी करने वाले जातक बाधाओं से परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक:  वृश्चिक राशि वालों को आज किसी अज्ञात स्रोत से पैसा मिल सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट से कई सारा काम सिखने को मिलेगा। पेरेंट्स के साथ  शॉपिंग करने जा सकते हैं। अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है, जिससे मन खुश रहेगा।

धनु: धनु राशि आज आपके सटीक विचारों से आपकी फैमिली के लोग बहुत खुश होंगे। नौकरी में बैंकिंग सेक्टर वालों को मुनाफा होगा। किसी पुरानी प्रॉपर्टी  से अब डील में मुनाफा हो सकता है। मानसिक सुस्ती से आज आप आजाद हो जायेंगे और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।

मकर:मकर राशि आज आपका किसी नए काम में मन लगेगा। आज से आप साहस के बल पर पैसा कमाने में सफल रहेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी नई सूचना प्राप्त होगी। परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिजी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ: कुंभ राशि वाले आज अपने किये हुए कार्यों से बेहद खुश होंगे। किसी खास मुद्दे कप लेकर आपकी सोच में बदलाव आ सकता है। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें।

मीन: मीन राशि आज खुद पर भरोसा रखें। ज्यादा मुनाफा पाने के लिए बिजनस में भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं। दोस्तों के साथ से कोई मुश्किल काम आराम से पूरा कर लेंगे। महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago