Today Horoscope: बृश्चिक वालों का काम पूरा होगा मन प्रसन्न रहेगा, बाकी राशि वालों का कैसा बीतेगा आज का दिन- देखें यहां

विक्रम संवत 2079 माधव मास यानी वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। अष्टमी तिथि आज शाम 6बजकर 32मिनट तक रहेगी।आज श्री बगलामुखी जयंती है। रात 8बजकर 44मिनट तक वृद्धि योग रहेगा।  साथ ही आज शाम 5बजकर 8मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज दुर्गाष्टमी का व्रत भी किया जायेगा। देखते हैं आज क्या कहते हैं मेष राशि से मीन राशि वालों तक के सितारेः

मेष राशि

आज किसी काम में भाई-बहन आपका हाथ बटायेंगे। जिससे आपका काम जल्दी पूरा होगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते मिलेंगे, और लोग आपकी कला की खुब प्रशंसा करेंगे। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवारवालों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। जीवन में आपको खुब तरक्की मिलेगी। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृष राशि

कई दिनों से रुका हुआ कोई जरूरी काम आज पूरा हो जायेगा। आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से आज कोई अच्छी सलाह मिलेगी। आज आप किसी बात को लेकर खुद ही मुस्कुराते नजर आयेंगे। इस राशि के तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि

दिनभर के काम से आप शाम को थकान महसूस होगी, लेकिन जल्द ही रिलैक्स हो जायेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। आज आप ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे। फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण बनाये रखें। व्यापार को लेकर आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बात होगी। जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

कर्क राशि

आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा होने की उम्मीद है। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जायेगा।  समाज के लोग आपसे घर पर मिलने आयेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। करियर को लेकर की गई मेहनत का फल मिलेगा। आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। करियर में और आगे बढ़ेंगे।

सिंह राशि

हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। रोजमर्रा के काम में आपको सफलता मिलेगी। किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत का फल आज आपको मिलेगा। लोगों को आपके विचार पसंद आयेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद मिलेगी।

कन्या राशि

अगर आप नया वाहन खरिदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी।

आज आपका दिन यात्रा में बीतेगा। आप अपने परिवार के साथ मनोरंजन के लिए घर पर कोई गेम खेलने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।

तुला राशि

आज छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से कामकाज में सफलता मिलेगी। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी रखनी चाहिए। पैरेंट्स की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के छोटे बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। खुद को फिट रखने के लिए आपको एक्सरसाइज करना चाहिए। महिलाएं आज शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। बिजनेस करने वाले लोगो को आज कोई नया इन्वेस्टर मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

आपको कई नए पैटर्न के ड्रेस भी देखने को मिलेंगे। आप बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे हैं। इस राशि की महिलाएं अपने बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकती हैं। आपके काम से कुछ नये लोग जुड़ने की कोशिश करेंगे। आज समाज में आपका दायरा बढ़ेगा।

धनु राशि

किसी जरूरी काम को करने में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। आज थोड़ी मेहनत से ही आपको धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आज अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, इससे आपको फायदा होगा। आपका फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस के काम में सहकर्मियों से मदद मिलेगी।

मकर राशि

आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से आपके कुछ काम पूरे हो जायेंगे, लेकिन आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। आज सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। लम्बे समय से रुके हुए सारे काम पूरें होंगे।

कुंभ राशि

आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। शाम को दोस्तों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिलेगी। परिवार में सबकी मदद करने में आप सफल होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।  विद्यार्थियों की सफलता सुनिश्चित होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मीन राशि

जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोंक होगी, जिससे रिश्ते में मधुरता आयेंगी।  बिजनेस को आगे बढ़ाने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा आप पर काम का बोझ भी कम रहेगा। सीनियर्स के साथ किसी विषय पर बातचीत होगी। बात करते समय आपको अपने हाव-भाव पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago