Vastu Tips: सावन महीने में तुलसी के साथ बस लगा लें ये पौधा, घर में होगी पैसों की जमकर बारिश

सावन का महीना शुरू हो गया है और वो मौसम आ गया है जब आप जो भी पौधे लगाएं बारिश की वजह से आसानी से लग जाते हैं। ऐसे में कई सारे ऐसे  पौधे हैं जिन्हें लगाने से न सिर्फ आपकी किस्मत खुल सकती है बल्कि आपके पास पैसों की कमी भी नहीं होती है। सावन बहुत ही पवित्र महीना है, इस महीने में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। मगर  तुलसी के साथ कुछ और भी पौधे हैं जिन्हें अगर आप इस महीने में लगाते हैं तो ये आपके लिए बेहद शुभ होगा और सौभाग्य लेकर आएगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार सावन महीने में अगर आप तुलसी के साथ दूसरे पौधे लगाते हैं तो आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा होती है। तो आइए हम आपको बताते हैं वो कौन-कौन से पौधे हैं जिन्हें आप सावन के महीने में तुलसी के साथ लगाकर अपनी किस्मत बदल सकते हैं।

बेल का पौधा: बेल भगवान शिव का पसंदीदा फल है इसकी पत्तियां भी महादेव को अर्पित की जाती हैं। अगर आप घर में बेल का पेड़ लगाते हैं तो घर के वास्तु दोष मिट जाते हैं। इसलिए सावन के महीने में बेल का पौधा लगाएं और घर में अपार सुख और पैसा मिलेगा।

ये भी पढ़े: Rudraksha: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये नियम, सावन महीने में इस विधि से पहनेंगे रुद्राक्ष तो बनेगा हर काम

केले का पौधा: सावन में घर में केले का पौधा लगाना शुभ होता है। तुलसी और केले का पौधा साथ लगाने से घर की परेशानियां दूर होती हैं, बस इस बात का ध्यान रखें ये दोनों पौधे साथ न लगाएं, केले को दाहिनी और तुलसी के पौधे को बाईं ओर लगाएं।

शमी का पौधा: शमी का पौधा घर में लगाना बेहद शुभ होता है। इसे घर में लगाने से शिव के साथ शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं। तुलसी के साथ शमी का पौधा लगाने से दोगुनी कृपा मिलती है।

धतूरे का पौधा: शिव जी को धतूरा बहुत प्रिया है, अगर सावन में आप धतूरे का पौधा लगाते हैं तो भोलेनाथ की कृपा आपपर बरसेगी। सावन में रविवार या मंगलवार को धतूरे का पौधा लगाना चाहिए।

चंपा का पौधा: सावन के महीने में चंपा लगाने से भगवान की कृपा घर में होती है, वास्तु के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा में इस पौधे को लगाने से घर में धन-दौलत आती है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago