Vastu Tips: छोटे से छोटे वास्तु नियमों में ही छिपा है अमीर बनने का राज, नजरअंदाज करने की गलती से भी न करें भूल

वास्तु शास्त्र को नजरअंदाज करना घर में वास्तु दोष लगने का कारण बनता है। जो हमारे जीवन पर प्रभाव डालते हैं। ऐसा होने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती हैं। धन-दौलत का नुकसान होने लगता है। इसलिए घर में वास्तु का विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। अगर आप भी अपने घर को वास्तु के अनुरूप करना चाहते हैं तो कुछ उपायों को अपनाकर घर को वास्तु दोष से मुक्त कर सकते हैं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी। साथ ही धन-दौलत का आगमन होता है।

इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट- वास्तु के अनुसार घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट लगाना लाभदायक होता है। इसके लिए हरे रंग के गमले का प्रयोग करें। अगर आप घर को हरा-भरा बनाना चाहते हैं, तो इसी दिशा में कई और पौधे और लताएं लगा सकते हैं। इस बात का ध्यान हमेशा रखें कि इसका रंग हरा ही हो। बता दें कि उत्तर दिशा में डस्टबिन, वॉशिंग मशीन, झाड़ू और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भूलकर भी इस दिशा में न रखें। ऐसा करने से धन की हानि होती है।

मुख्य द्वार को रखें साफ- वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए। ऐसा करने पर घर में खुशहाली आती है। कहते हैं कि मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद होती है, इसलिए उनकी कृपा पाने के लिए घर के मुख्य दरवाजे को साफ रखें। घर के बाहर गंदगी फैली होने पर नकारात्मकता बढ़ती है।

इस दिशा में हो किचन- वास्तु के अनुसार घर का रसोई घर दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। किचन की दीवारों पर लाल, नारंगी और पिंक रंग करें। जबकि ड्राइंग रूम और काम करने का स्थान उत्तर दिशा में होना चाहिए।

पश्चिम दिशा में करें ये रंग- घर की पश्चिम दिशा सफेद या पीले रंग से रंगी होनी चाहिए। घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में लॉकर रूम का होना मंगलकारी होता है। कहते हैं कि इससे धन में वृद्धि होती है। पढ़ाई के लिए भी यह स्थान अनुकूल रहता है।

मुख्य द्वार किस दिशा में हो- वास्तुकारों के अनुसार घर का मुख्य द्वार उत्तर दिशा में होना चाहिए। ऐसा करने पर घर में धन वृद्धि होती है। वहीं, पूरब दिशा में होने पर घर में शांति बनी रहती है। दक्षिण दिशा में किस्मत चमकती है और पश्चिम दिशा मुख्य द्वारा होने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago