Vastu Tips: नाग-नागिन का जोड़ा आपके घर की करेगा सुरक्षा, आर्थिक तंगी से परिवार वालों को रखेगा दूर

भगवान शिव का लोकप्रिय माह सावन चल रहा है। मान्यता हैं कि सावन के महीने में भगवान शिव धरती पर आते है और भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। सावन के पावन महीने में कुछ ऐसे उपाय भी हैं, जिन्हें अपनाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती हैं और दांपत्‍य जीवन खुशहाल बना रहता है। वहीं अगर ये उपाय कुंवारी लड़कियां कर लें तो उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। चलिए आपको बताते हैं कि सावन महीने के खास उपाय

रुद्राक्ष- रुद्राक्ष को लेकर मान्यता हैं कि भगवान शिव जी के आंसुओं से बने होते हैं। सावन सोमवार के दिन रुद्राक्ष को लाकर, उसे घर के मुख्य कमरे में रखना चाहिए। ऐसा करने से भाग्य साथ देता है और नकारात्‍मकता दूर होती है।

गंगा जल- मान्यता हैं कि गंगा भगवान शिव अपनी जटाओं में निकलती हैं। इस कारण ही उन्हें गंगाधर भी कहा जाता है। सावन के सोमवार को गंगा जल लाकर, इसे रसोईघर में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

चांदी का त्रिशूल- त्रिशूल भगवान शिव का अस्त्र है। सावन के सोमवार के दिन घर में चांदी का त्रिशूल अपने पूजा घर रख दें। आपके घर के सारे दुख और कष्ट समाप्त हो जाएंगे।

नाग-नागिन जोड़ा- नाग-नागिन भगवान शिव के आभूषण की तरह हैं, जिन्हें भोलेनाथ अपने शरीर पर धारण करते हैं। सावन सोमवार के दिन चांदी या तांबे का नाग-नागिन का जोड़ा घर के मेन गेट के नीचे दबा दें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर प्रवेश नहीं कर पाएगी।

जल स्रोत स्थापित करें-  सावन सोमवार के दिन घर के अंदर पूर्व दिशा में छोटा सा जल स्रोत रख लें। जैसे- पानी का कृत्रिम फव्वारा या तांबे के कलश में जल भरकर रख लें। यह पानी समय-समय पर बदलते रहें।

तुलसी- सावन महीने में घर के अंदर तुलसी का पौधा लगाएं, इसके लिए उत्तर दिशा सबसे अच्‍छी होगी। यह मिट्टी के गमले में ही रोपा जाना चाहिए. इससे घर का वातावरण शुद्ध होने के साथ-साथ पूर्वजों का आशीर्वाद भी मिलता है।

धतुरे का पौधा- सावन के महीने में घर के बाहर धतूरे का पेड़ लगाना भी लाभप्रद है। इससे शत्रुओं का नाश होता और बीमारियों से निजात मिलती है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago