Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: पर्स में ये चार चीजें रखने से मां लक्ष्मी हो जाती हैं रुष्ट, पैसों की होती हैं भारी किल्लत, जानें उपाय

courtesy google

हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। हमारे आस पास की चीजें वास्तु के मुताबिक ही सकारात्मक और नकारात्मक तरीके से घटती हैं। आज हम आपको आपके पर्स से जुड़े वास्तु के बारे में बताएंगे। वास्तु के मुताबिक, अगर आप पर्स में आप पैसों के अलावा कुछ चीजों को रखते हैं, तो ये आपके जीवन में आर्थिक समस्या को बढ़ाती हैं। इसलिए इन्हें आज ही अपने पर्स से निकालकर तुरंत फेंक दें। आखिर ये चीजें कौन-सी हैं, चलिए आपको बताते हैं।

मृत परिजनों की तस्वीरें- पर्स में कभी भी अपने मृत परिजनों की तस्वीरे नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि पर्स मां लक्ष्मी का स्थान है। ऐसे में पर्स के भीतर मृत परिजनों की तस्वीरों को रखना एक वास्तुदोष है। इससे आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

चाबी- पर्स के भीतर कभी भी चाबी को नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है। चाबी को पर्स में रखने से कई तरह की नकारात्मकता जीवन में आती हैं। इससे आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

पुराने बिल- कई बार हम खरीदारी करने के बाद उस सामान के बिल को अपने पर्स में रख लेते हैं। वो बिल लंबे समय तक हमारे पर्स के भीतर ही रहता है। वास्तु शास्त्र में इसको अशुभ माना गया है। इससे कई तरह की आर्थिक दिक्कतें हमारे जीवन में आ सकती हैं।

भगवान की फोटो- पर्स के भीतर भगवान की फोटो को भूल कर भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान की फोटो को पर्स में रखने से व्यक्ति के ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ता है। इससे उसको जीवन में कई बाधाओं का सामना भी करना पड़ सकता है।