Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: नए साल पर बनना है मालामाल तो फॉलो करना शुरू कर दें वास्तु शास्त्र, ये उपाय बनाएंगे लखपति

courtesy google

नया साल नजदीक है। लोगों में नववर्ष को लेकर उत्साह है। नया साल खुशियों व उमंग भरा हो, सबकी यही ख्वाहिश है। साल की शुरुआत में हम सभी लोग अपने घर में सभी की भलाई और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता है, लेकिन कई बार कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो सौभाग्य में बाधक बन जाती हैं। इनसे निपटने के लिए आप कुछ वास्तु उपायों को आजमा सकते हैं। चलिए आपको बताते है कि ये उपाय कौन से है-

नया साल आने के साथ आपके घर में नई चीजें जरूर आएंगी। लेकिन आपको ये सुनिश्चित करना होगा कि आप उन सभी पुरानी और टूटी-फूटी चीजों को फेंक दें, जिन पर अब आपका ध्यान नहीं जाता है।

वास्तु शास्त्र में आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें नए साल पर घर से बाहर ले जाना चाहिए। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखा टूटा हुआ शीशा, पुराने बर्तन, खराब घड़ी, भगवान की खंडित मूर्ति, टूटा हुआ फर्नीचर, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान और टूटा हुआ दरवाजा इन सभी चीजों से आर्थिक नुकसान होता है। इससे परिवार के लोगों को नुकसान के साथ-साथ मानसिक तनाव भी होता है।

इस प्रकार की वस्तुएं परिवार के सदस्यों की प्रगति में बाधा डालती हैं। इतना ही नहीं ये पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं। नए साल पर इन सभी चीजों को घर से बाहर फेंकने से मां लक्ष्मी आपके घर आएंगी और घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: संतान प्राप्ति को तरस रहे पति-पत्नी तो मिलकर करें ये आसान उपाय, जल्द गूंजेगी किलकारी