Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: भूलकर भी सुबह-सुबह न करें ये काम, वरना पूरे दिन हो जाएगा बर्बाद, होगा अशुभ ही अशुभ

courtesy google

हर दिन एक जैसा नहीं होता। किसी दिन खुशियां ही खुशियां सौगात में मिलती है तो कोई दिन ऐसा होता है कि पूरे दिन सिर्फ बुरी खबर मिलती रहती है। पूरे दिन एक के बाद एक परेशानियों से सामना होता रहता है। मेहनत के बाद भी सकारात्‍मक फल नहीं मिलता। वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक, ऐसी स्थितियों के पीछे कई बार हमारी गलतियां भी जिम्‍मेदार होती हैं। अगर ये गलतियां रोज-रोज की जाएं तो व्‍यक्ति की अच्‍छी किस्‍मत भी बदकिस्‍मती में बदल सकती है। सुबह के समय ये गलतियां बिल्कुल भी न करें-

सुबह का समय बहुत खास होता है। यदि इस समय की शुरुआत सकारात्‍मकता से की जाए तो पूरा दिन अच्‍छा गुजरता है। वहीं सुबह के समय कुछ ऐसी गलतियां कर दी जाएं जो दुर्भाग्‍य का सूचक हैं तो पूरा दिन बुरा गुजरता है। इससे ना मन को सुकून मिलता है, ना कामों में सफलता मिलती है। कुल मिलाकर कुछ अच्‍छा नहीं होता है। आज हम 4 ऐसी गलतियों के बारे में जानते हैं, जो अनजाने में ही लोग हर सुबह कर बैठते हैं और फिर वे उनके दुर्भाग्‍य का कारण बनती हैं।

आइना देखना: वास्तुशास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही अपने आपको आइने में देखने की गलती न करें। ऐसा करना आपकी जिंदगी में मुसीबतें बढ़ा सकता है। वहीं मैरिड कपल के बेडरूम में आइने का होना उनके रिश्‍ते को कमजोर करता है।

परछाई: सुबह जागते ही अपनी या किसी अन्‍य व्‍यक्ति की परछाई कभी न देखें। यह तनाव और विवाद को बढ़ावा देता है। इससे जीवन की शांति छिन जाती है।

जूठे या गंदे बर्तन: वास्‍तु शास्‍त्र में इस बात पर बहुत जोर दिया जाता है कि रात में किचन को साफ करके सोएं। सुबह जागते ही झूठे या गंदे बर्तन देखना दरिद्रता को बुलावा देना है। रात में किचन या गंदे बर्तन छोड़ना मां लक्ष्‍मी को नाराज कर देता है।  

हिंसक जानवर की तस्‍वीर: सुबह जागते ही कभी भी हिंसक जानवर की तस्‍वीर या उसकी परछाई न देखें। ऐसा करना आपकी जिंदगी में कई मुसीबतें लाता है। आपके अपनों के साथ रिश्‍ते खराब करता है।