जीवनशैली

Vastu Tips: बेडरूम न बन जाए पति-पत्नी में टकराव का कारण, भूलकर भी नहीं रखें ये चीज

Vastu Tips: क्या आपके बेडरूम में एक्वेरियम रखा हुआ है? मछली शुभता का प्रतीक है, हिन्दू धर्म में जब भी कोई अच्छे कार्य शुरू करने जाते हैं तो उन्हें दही मछली कहकर विश किया जाता है। बेडरूम में यदि एक्वेरियम रखा है तो यह आपके दांपत्य जीवन में तनाव पैदा कर सकती है। दरअसल, मछली को कैद करने का अर्थ जीव को पीड़ा देना है। ध्यान रखना होगा कि कभी भी किसी आजाद जीव जंतु को कैद करके नहीं रखना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ वास्तु के नियमों के बारे में।

वास्तु में घर की बात करें तो सबसे ज्यादा जरूरी बेडरूम है। बहुत से लोग अधिकांश समय बेडरूम में ही बिताते हैं, इसलिए आपको ध्यान रखना होगा कि रूम में जो भी चीजें हों, बहुत सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाली हों, जिससे आपको और आपके रिश्तों को मजबूती मिल सके। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में रखी कुछ चीजों के कारण आपको मानसिक, शारीरिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कभी कभी आंखों में नींद तो भरी होती है। इसके बाद भी चैन से सो नहीं पाते हैं। दांपत्य जीवन की बात करें तो कपल्स के बीच आए दिन छोटी-छोटी बात पर झगड़े होते रहते हैं, जिससे रिश्ते में खटास आ जाती है तो कभी कभी बेवजह के खर्चे आए दिन लगे रहते हैं।

यदि सोने से पहले अपने आसपास अनावश्यक चीजें रखकर सोते हैं तो आज से ही इन आदतों में बदलाव लाएं, क्योंकि इन आदतों के कारण आपको आर्थिक तंगी, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन जैसी कई समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। बेडरूम में वास्तु के नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में जानिए कि बेडरूम में किन चीजों को रखने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

ये भी पढ़े: Vastu Tips: दक्षिण दिशा में ये चीजें रखना होता है बेहद खतरनाक, गरीब बना सकती ये वस्तुएं, जरुर करें ये उपाय

इन बातों का रखें ध्यान

यदि आपके बेडरूम में एक्वैरियम है तो इसे आज ही वहां से हटा दें शयनकक्ष में एक्वेरियम रखना वास्तु के लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि इसकी वजह से दांपत्य जीवन डिस्टर्ब होता है, साथ ही लाइफ पार्टनर के साथ झगड़े बढ़ते हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago