Money Plant: मनी प्लांट से जुड़ी इन बातों को रखें विशेष ध्यान, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

वैसे तो ज्यादातर घरों में सजावट के लिए मनी प्लांट को पौधा लगाया जाता है। क्योंकि यह एक ऐसा पौधा है जो घर में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ वातावरण को भी शुद्ध रखने में मदद करता है। इसके अलावा घर की खूबसूरती में चार चांद भी लगता है। बता दें, घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में सही दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में खुशहाली बनी रहती है। तो आइये आइए जानते हैं मनी प्लांट से जुड़ी कुछ खास बातें…

बहुत तेज धुप से बचाए

मनी प्लांट की वृद्धि के लिए इसे ज्यादा तेज धूप की जरुरत नहीं होती बल्कि तेज धूप की वजह से मनी प्लांट मुरझा जाता है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट को घर के अंदर ही लगाना चाहिए। वहीं इसे कड़ी धूप में लगाने से यह सूख जाता है जो कि आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

जमीन पर नहीं रखें

मनी प्लांट को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखा जाता है। इसके पीछे कारण यह है कि ये काफी तेजी से बढ़ता है।ऐसे अगर मनी प्लांट को नीचे छोड़ दिया जाता है तो यह जंगल की तरह फैल जाता है। जिसे अच्छा नहीं माना गया है, इसलिए इसे नीचे लगाने की बजाय किसी रस्सी के सहारे ऊपर की तरफ बढ़ने में मदद कर सकते हैं।

कभी नहीं गिफ्ट करना चाहिए

मनी प्लांट तो ग्रहों से जोड़कर भी देखा जाता है। कहा जाता है कि यह शुक्र ग्रह का प्रतीक है। ऐसे में इसे किसी को उपहार स्वरूप देने से मना किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की सुख-शांति किसी दूसरे के घर चली जाती है।

इस दिशा में मनी प्लांट लगाएं

वास्तु शास्त्र में घर की सुख-समृद्धि के लिए मनी प्लांट को सही दिशा में लगाने के लिए कहा गया है। कहा जाता है कि मनी प्लांट को सही दिशा में नहीं लगाने से आर्थिक स्थिति पर विपरीत असर पड़ सकता है। मनी प्लांट को घर के उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करने लगती है। मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाय जाता है।

पौधे की सूखी पत्तियां हटा दें

घर में आर्थिक स्थिति रखने के लिए मनी प्लांट की देखभाल करना जरूरी बताया गया है। अन्य पौधों की तरह मनी प्लांट की पत्तियां भी सूखती हैं। ऐसे में इसकी सूखी पत्तियों को हटाते रहना चाहिए। कहा जाता है कि अगर सूखी पत्तियां मनी प्लांट में लगी रहती हैं तो इससे घर में दुर्भाग्य का आगमन होता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago